हनुमान जी की पूजा का बना है योग, पंचांग अनुसार जानें शुभ मुहूर्त-नक्षत्र और आज का राहुकाल

हनुमान जी की पूजा का बना है योग, पंचांग अनुसार जानें शुभ मुहूर्त-नक्षत्र और आज का राहुकाल

Aaj ka Panchang 02 May 2023

Aaj ka Panchang 02 May 2023

Aaj ka Panchang 02 May 2023: आज मंगलवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। पूरे दिन उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.48 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.00 बजे होगा। चन्द्रोदय 3.56 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 4.17 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – वैशाख माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.19 बजे से 9.12 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 1.38 बजे से 2.31 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 6.33 बजे से 7.26 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 8.19 बजे से 9.12 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.05 बजे से 10.58 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 8.59 बजे से 10.38 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 3.37 बजे से 5.17 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 10.45 बजे से दोपहर 2.03 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 11.03 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 1.45 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 5.48 बजे से सायं 7.41 बजे तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.24 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.58 बजे से 12.50 बजे तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 11.58 बजे से 1.40 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। अर्थप्रकाश इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

यह पढ़ें:

मंगलवार को ये काम करने से नाराज हो जाते हैं हनुमान जी, देखें पूजन का सही तरीका

Aaj ka Panchang: आज सोमवार का दिन, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार व्रत के दिन करें इन नियमों का पालन, सफल होगी पूजा