रांची में डिजिटल हेल्थ सेवाओं को लेकर समीक्षा बैठक, निजी अस्पतालों को दिए गए अहम निर्देश

रांची में डिजिटल हेल्थ सेवाओं को लेकर समीक्षा बैठक, निजी अस्पतालों को दिए गए अहम निर्देश

1000219776

A review meeting was held in Ranchi regarding digital health services

रांची। सिविल सर्जन कार्यालय में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एचएमआईएस की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सिविल सर्जन की अध्यक्षता में हुई बैठक में रांची के करीब 100 निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, आईवीएफ सेंटर और नेत्र अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में सिविल सर्जन ने सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों को अपनी सेवाएं पूरी तरह डिजिटल मोड में संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने ‘स्कैन एंड शेयर’ सुविधा को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि इससे मरीजों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी और पंजीकरण प्रक्रिया आसान होगी।

साथ ही अस्पतालों में भर्ती मरीजों के रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से लिंक करने और डॉक्टरों द्वारा ई-प्रिस्क्रिप्शन जारी करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। राज्य मुख्यालय से पहुंचीं रश्मि नान्दे ने आंकड़ों के माध्यम से निजी अस्पतालों में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म अपनाने से अस्पतालों की कार्यक्षमता और मरीजों की सुविधा दोनों में सुधार होगा। जिला डेटा प्रबंधक ने भी तकनीकी पहलुओं पर प्रस्तुति दी। बैठक में मौजूद विभिन्न सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर्स ने अस्पताल प्रबंधन से जुड़े डिजिटल साल्यूशन का डेमो प्रस्तुत किया।

उन्होंने बताया कि आधुनिक साफ्टवेयर के जरिए मरीजों का डेटा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से प्रबंधित किया जा सकता है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और निजी अस्पतालों के संचालक मौजूद थे।