12वीं के सिख इतिहास से जुड़ी किताबों के मामले में आया नया मोड़

12वीं के सिख इतिहास से जुड़ी किताबों के मामले में आया नया मोड़

12वीं के सिख इतिहास से जुड़ी किताबों के मामले में आया नया मोड़

12वीं के सिख इतिहास से जुड़ी किताबों के मामले में आया नया मोड़

तीन लेखकों पर दर्ज हुआ केस, बदलेव सिंह सिंरसा की‌ शिकायत को बनाया आधार


मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की 12वीं कक्षा के ‌इतिहास की तीन पुस्तकों में सिख इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश करने से जुड़े मामले में नया मोड़ आ गया। इस मामले में अब किताबें लिखने वाले तीन लेखकों पर केस दर्ज किया गया है। यह पहला मौका जब ऐसी कार्रवाई की गई। आरोपियों में मनजीत सिंह सोढ़ी, महिंद्रपाल पाल कौर, एमएस मान और एक अज्ञात शामिल हैं। किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा की शिकायत पर केस दर्ज हुआ। बलदेव सिंह सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में  किताबों में कुछ टिप्पणियां हैं, जो सिख इतिहास के अनुसार सही नहीं है, जो सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं। इन किताबों डॉ. मनजीत सिंह सोढी की मॉडर्न एबीसी ऑफ हिस्ट्री ऑफ पंजाब, मॉडर्न पब्लिशर जालंधर, डॉ. महिंदरपाल कौर की हिस्ट्री ऑफ पंजाब मल्होत्रा बुक डिपो (एमबीडी) जालंधर, एमएए मान की पंजाब का इतिहास राज पब्लिशर्स जालंधर शामिल हैं। इससे पहले पीएसईबी ने इन पुस्तकों की विषय वस्तु की जांच करवाई थी। इसके बाद तीनों विवादित पुस्तकों की बिक्री पर पाबंदी लगा दी है।