बिहार में 'सुशासन' और 'तकनीक' का नया रोडमैप: मुख्यमंत्री का DM-SP संवाद

बिहार में 'सुशासन' और 'तकनीक' का नया रोडमैप: मुख्यमंत्री का DM-SP संवाद

A New Roadmap for Good Governance and Technology in Bihar

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को राज्य के सभी जिलों के डीएम और एसपी से राजधानी पटना के अधिवेशन भवन में सीधा संवाद करेंगे। इसके लिए सभी डीएम-एसपी को पटना बुलाया गया है।

इसमें विधि-व्यवस्था, एआई साक्षरता, ज्ञान भारतम और एग्री स्टैक एवं भारत विस्तार जैसे विषयों पर प्रस्तुति दी जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस बाबत आदेश भी जारी किया गया है।

इस एकदिवसीय कार्यशाला में डीएम-एसपी भौतिक रूप से शामिल होंगे जबकि सभी प्रमंडलीय आयुक्त, क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यशाला से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद सभी डीएम और एसपी के साथ यह उनका पहला सामूहिक कार्यक्रम है।

जानकारी के अनुसार, अधिवेशन भवन में सुबह 10:30 बजे कार्यशाला का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। उनका संबोधन भी होगा।

इसके बाद मुख्य सचिव कार्यशाला के उद्देश्य और उसकी रूपरेखा बताएंगे। डीजी अभियान विधि-व्यवस्था, सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव एआइ साक्षरता, कला संस्कृति विभाग के सचिव ज्ञान भारतम और कृषि निदेशक एग्री स्टैक एवं भारत विस्तर विषय पर प्रस्तुति देंगे।

इस बैठक में एडीजी, क्षेत्रीय आईजी-डीआईजी समेत अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे।

CM बनने के बाद सम्राट चौधरी की DM और SP के साथ पहली अहम बैठक

  • मीटिंग के दौरान DM और SP से करेंगे संवाद
  • बेहतर पुलिसिंग के साथ AI और एग्री भारत विस्तार पर करेंगे चर्चा
  • इसके लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई है
  • कार्यशाला में DG ऑपरेशन कुंदन कृष्ण अपर गृह सचिव समेत कृषि विभाग विज्ञान एवं प्रौवाधिगिकी विभाग के सचिव रहेंगे मौजूद
  • आला अधिकारी DM और SP को करेंगे संबोधित
  • इस कार्यशाला में कमिश्नर DIG IG और ADG और सचिव स्तर के अधिकारी VC के माध्यम से जुड़ेंगे