PM मोदी और ट्रंप के बीच जल्द हो सकती है मुलाकात, भारत या अमेरिका नहीं, इस देश में साथ बैठेंगे दोनों नेता
Modi Trump Meeting G7 Summit 2026
नई दिल्ली: Modi Trump Meeting G7 Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने 15 से 17 जून तक फ्रांस में होने वाले जी-7 (G7) समिट में शामिल होंगे. फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने अब्बे डेस वॉक्स-डे-सेर्ने में G7 विदेश मंत्रियों की मीटिंग के दौरान अपने भारतीय समकक्ष, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ बातचीत के दौरान इस खबर की पुष्टि की है.
बता दें, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी को G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है. वहीं, मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी के एवियन समिट (15-17 जून) में हिस्सा लेने की पुष्टि का स्वागत किया. इस संदर्भ में, मंत्रियों ने G7 के काम में भारत के खास तौर पर बड़े मैक्रोइकोनॉमिक असंतुलन के साथ-साथ इंटरनेशनल पार्टनरशिप और एकजुटता पर योगदान पर जोर दिया. मंत्रियों ने मिडिल ईस्ट के हालात पर विस्तार से बातचीत की. वे होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा पक्का करने के लिए मिलकर काम करने के मकसद से अपना करीबी तालमेल जारी रखने पर भी सहमत हुए.
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड की इस समिट में मुलाकात भी हो सकती है क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप भी फ्रांस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. यह समिट 15 से 17 जून को फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में होगी. पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति की मुलाकात पर एक नजर डालें तो तकरीबन 16 महीने से ज्यादा समय में दोनों नेताओं की मुलाकात होगी.
भारत जी-7 (G-7) समूह का सदस्य नहीं है, फिर भी फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के निमंत्रण पर पीएम मोदी इस समिट में शामिल होंगे. अगर ग्रुप के सदस्यों की बात करें तो इनमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं.