Vastu Tips Story

घर में यहां न रखा करें बिजली संबंधी सामान, आय पर पड़ता है असर... रहता है कलेश

 Vastu Tips Story

Vastu Tips Story

सब एक सपना जरूर रखते हैं कि उनका अपना एक प्यारा सा घर हो, जिसमें वह हंसी-खुशी और शांति से रहें| लेकिन घर बनवाते वक्त लोग वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों का ध्यान नहीं देते और इसके कारण घर में नाकरात्मक चीजें पनपने लगती हैं| फिर हंसी-खुशी और शांति सब भंग हो जाती है| इसलिए जब घर बनवाएं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार बनवाएं और अगर अब आप बनवा चुके हैं तो घर में तुलसी का पौधा जरूर रखें| घर में तुलसी का पौधा लगाने से वास्तु दोष नहीं रहता| अब ये तो थी घर की बात|

अब बात करते हैं कि घर में वास्तु शास्त्र के अनुसार चीजों को कैसे रखना चाहिए| बिजली संबंधी सामान जो आज करीब-करीब सबके घर में है| इसे घर में कहां रखना चाहिए| आज हम यह आपको बताते हैं| वास्तु शास्त्र के अनुसार कहा जाता है कि बिजली संबंधी सामान घर में अगर गलत दिशा में रखा जाए तो आय पर असर पड़ता है और घर में कलेश रहता है| वास्तु शास्त्र के अनुसार बिजली से जुड़े सामान को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इससे पिता-पुत्र के रिश्ते भी बिगड़ते हैं|

कहीं आप ऐसा भी तो नहीं कर रहे.....

इसके साथ ही अगर आपका बेड या कहीं पे भी आपका बिस्तर शीशे के सामने आता है तो ऐसा कतई न होने दें| या शीशे को ढक दें या फिर वहां से बेड या बिस्तर को हटा लें| इससे घर में निगेटिव एनर्जी फैलती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी उत्पन्न होती हैं।