RBI Repo Rate Latest

त्योहारों के बीच RBI का झटका, रेपो रेट को लेकर गवर्नर शक्तिकांत दास की बड़ी घोषणा

RBI Repo Rate Latest

RBI Repo Rate Latest

RBI Repo Rate Latest : भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से उन लोगों को बड़ा झटका लगा है जो यह उम्मीद लगाए बैठे थे कि त्योहारों के बीच रेपो रेट में बदलाव करके इसे कम किया जाएगा और उन्हें कुछ राहत मिलेगी| दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति  (Monetary Policy Committee) की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी कि रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया है| इसके साथ ही रिवर्स रेपो रेट को भी उसके पुराने स्तर पर बरकरार रखा गया है|

खैर रेपो रेट को कम न करके अगर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से अगर राहत भी नहीं दी गई तो बोझ भी नहीं बढ़ाया गया| यानि अगर रेपो रेट में बढ़ोतरी हो जाती तो लोगों के लोन पर इसका असर पड़ जाता| इसलिए यदि आप घर या कार की ईएमआई भर रहे हैं तो आप पर इसका कोई भी असर नहीं पड़ेगा। ध्यान रहे कि, भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से मौद्रिक नीति समिति की पिछली कई बैठकों में रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में बदलाव न करने में निर्णय लिया जा रहा है| इससे पहले जब रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में बदलाव किया गया था तो उस दौरान रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट कम हुआ था|

रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट कितना...

बतादें कि, रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3.35 % पर बरक़रार है| रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि का अनुमान 9.5% पर बरकरार रखा है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि  अब पहले की तुलना में भारत बहुत बेहतर स्थिति में है। विकास की गति मजबूत होती दिख रही है। भारतीय अर्थव्यवस्था की रिकवरी जोर पकड़ रही है|