प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चुक पर प्रियंकागांधी ने अपनी फ़ेस बुक पर सफ़ाई देते हुए डाली यह जानकारी
BREAKING
कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन महासेतु उद्घाटन की तैयारियां तेज, जुलाई के अंत में पीएम मोदी के आने की संभावना केंद्रीय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: सेमीकॉन 2.0, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, वाराणसी इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली-नोएडा कनेक्टिविटी बनी बड़ी ताकत, अब दुबई और चीन समेत कई शहरों की हवाई यात्रा होगी आसान पंचकूला; मोरनी में तेंदुए ने कुत्ते को उठाया: रिहायश इलाके में मूवमेंट कर दबोच ले गया, लोगों में फैली दशहत, वीडियो आया सामने नोएडा सेक्टर-66 अग्निकांड: दो लोगों की दर्दनाक मौत, 100 से अधिक लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चुक पर प्रियंकागांधी ने अपनी फ़ेस बुक पर सफ़ाई देते हुए डाली यह जानकारी

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चुक पर प्रियंकागांधी  ने अपनी फ़ेस बुक पर सफ़ाई देते हुए डाली यह जानकारी

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चुक पर प्रियंकागांधी ने अपनी फ़ेस बुक पर सफ़ाई देते हुए डाली यह जानकारी

दिल्ली। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चुक पर प्रियंकागांधी  ने सफ़ाई देते हुए अपनी फ़ेस बुक पर यह पोस्ट की जारी उन्होंने कहा हे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक होना एक गंभीर मामला है। पूर्व में भारत के दो प्रधानमंत्रियों श्रीमती इन्दिरा गांधी एवं श्री राजीव गांधी की हत्या हो चुकी है जिसके बाद प्रधानमंत्री की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी एसपीजी को दी गई। पीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसपीजी एक्ट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। 
पीएम के दौरे पर सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी एवं आईबी की होती है तथा राज्य पुलिस एसपीजी के निर्देशों एवं सलाह का पालन करती है। एसपीजी की अनुमति के बिना पीएम का काफिला आगे नहीं बढ़ सकता है।
एसपीजी को बताना चाहिए कि बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के प्रधानमंत्री को 2 घंटे से अधिक समय की सड़क यात्रा क्यों करवाई गई? पंजाब के सीएम ने बताया कि किसानों के प्रदर्शन के बारे में पूर्व में जानकारी दे दी गई थी तब भी प्रदर्शन वाले रास्ते में पीएम के काफिले को जाने की अनुमति एसपीजी ने क्यों दी?
यह एक गंभीर मुद्दा है जिस पर राजनीति करने की बजाय एसपीजी, आईबी तथा अन्य एजेंसियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। भाजपा द्वारा इस मुद्दे पर कांग्रेस एवं पंजाब के मुख्यमंत्री श्री चन्नी के खिलाफ की जा रहीं टिप्पणियां मुद्दे की गंभीरता को कम करती है। इसकी निंदा की जानी चाहिए।