Haryana IPS News

Haryana IPS News: अभी नौकरी के कई साल, हरियाणा सरकार ने इस IPS अफसर को दे दी रिटायरमेंट

IPS Officer Bharti Arora Retirement Approved

Haryana IPS News

Haryana IPS News: हरियाणा के एक आईपीएस अफसर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है| बताया जा रहा है कि 1998 बैच की महिला आईपीएस अफसर भारती अरोड़ा को हरियाणा सरकार ने रिटायरमेंट दे दी है| हालांकि, भारती अरोड़ा को 2031 में रिटायर होना था| लेकिन 10 साल पहले ही भारती अरोड़ा को रिटायर कर दिया गया| ऐसा क्यों किया गया.... यहां जानिए पूरा माजरा

बतादें कि, आईपीएस अफसर भारती अरोड़ा इस समय अंबाला रेंज की आईजी का पदभार ग्रहण किये हुए हैं| आईपीएस अफसर भारती अरोड़ा को एक कुशल अफसर के रूप में जाना जाता है| मगर बात यह है कि अब वह आगे यह नौकरी नहीं करना चाहती| यह क्या, भारती अरोड़ा कोई भी नौकरी नहीं करना चाहतीं| इसलिए हरियाणा सरकार ने भारती अरोड़ा को किसी खामी को लेकर उन्हें रिटायरमेंट नहीं दी है बल्कि भारती अरोड़ा ने खुद रिटायरमेंट मांगी है तब उन्हें रिटायरमेंट दी गई है|

अब भगवान श्री कृष्ण की नौकरी करेंगी....

दरअसल, आईपीएस अफसर भारती अरोड़ा के मन में भगवान श्री कृष्ण के प्रति अपार प्रेम उमड़ पड़ा है और वह अब वह आगे के जीवन में भगवान श्री कृष्ण की सेवा करना चाहती हैं| उनकी नौकरी-चाकरी करना चाहती हैं| इसलिए भारती अरोड़ा ने अपनी यह सांसारिक नौकरी छोड़ने का दृण संकल्प लिया|

बतादें कि, भारती अरोड़ा हरियाणा सरकार से दो बार नौकरी छोड़ने का आवेदन कर चुकी हैं| पहली बार जब भगवान श्री कृष्ण भक्ति में लीन होने के कारण के साथ स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) मांगी थी तो उन्हें पुनर्विचार करने को कहा गया था लेकिन भारती अरोड़ा ने अपने संकल्प पर कायम रहीं और उन्होंने दोबारा फिर से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन किया और इस बार उनके इस आवेदन को स्वीकार कर लिया गया| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारती एक दिसंबर 2021 को दोपहर बाद सेवानिवृत्त होंगी और अपना शेष जीवन श्रीकृष्ण भक्ति में गुजारेंगी। आपको बतादें कि, भारती अरोड़ा शादीशुदा हैं और उनके पति भी आईपीएस अफसर हैं|