Delhi CM Arvind Kejriwal on Corona Omicron
BREAKING
मोबाइल गेम खेलते समय फट गई दिमाग की नस; 22 साल के युवक का ब्लड प्रेशर अचानक 300 पार हुआ, इंटरनल ब्लीडिंग से मौत पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

Omicron पर हड़कंप: दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटा शख्स Corona Positive निकला तो केजरीवाल ने PM Modi से कह डाली यह बात

Delhi CM Arvind Kejriwal on Corona Omicron

Delhi CM Arvind Kejriwal on Corona Omicron

दक्षिण अफ्रीका में पनपे कोरोना वायरस के नए स्वरुप ने दुनिया में हड़कंप की स्थिति पैदा कर दी है| कोरोना के नए स्वरुप ओमीक्रॉन पर जहां एक ओर आगे की रिसर्च जारी है तो वहीं दूसरी ओर इससे स्थिति खराब न होने पाए, इसपर तत्परता से काम किया जा रहा है| दुनिया के सभी देश कोरोना के इस ओमीक्रॉन वायरस पर अलर्ट हैं और गाइडलाइन जारी कर रहे हैं| जिन देशों में ओमीक्रॉन के मामले सामने आ रहे हैं उन देशों से आवागमन को या तो बंद किया जा रहा है या फिर यहां से आने वाले लोगों की गहन कोरोना जांच हो रही है| बात भारत की करें तो यहां भी अब कोरोना को लेकर गाइडलाइन जारी की जाने लगी है| भारत सरकार ने ओमीक्रॉन वायरस पाए जाने वाले देशों से आने वाले लोगों के लिए एयरपोर्ट पर ही कोरोना जांच को अनिवार्य कर दिया है|

केजरीवाल बोले- उड़ान ही क्यों नहीं बंद कर देते?

इधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने एयरपोर्ट पर कोरोना जांच को नाकाफी बताया है| केजरीवाल का कहना है कि सीधे उड़ानों को ही क्यों न बंद कर दिया जाता है| क्या फिर से पहले जैसे हालात पैदा करने हैं| जैसे पहले देरी की थी, वैसे अब फिर करोगे| दरअसल, केजरीवाल ने ट्वीट कर पीएम मोदी से यह बात कही| केजरीवाल ने लिखा - कई देशों ने ओमीक्रॉन प्रभावित देशों से आने वाली उड़ानें बंद कर दी हैं। हम देरी क्यों कर रहे हैं? पहली वेव में भी हमने विदेशी उड़ानें रोकने में देरी कर दी थी। अधिकतर विदेशी उड़ानें दिल्ली में आती हैं, दिल्ली सबसे ज़्यादा प्रभावित होती है। PM साहिब कृपया उड़ानें तुरंत बंद करें|

दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटा शख्स Corona Positive निकला ...

बतादें कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने यह बात उस वक्त कही, जब दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटा शख्स Corona Positive निकला| हालांकि, शख्स Omicron कोरोना वायरस से पीड़ित है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है| इसके लिए सैंपल को दिल्ली जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है|