Corona bomb exploded in Panchkula Education House, 50 positives found
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

पंचकूला शिक्षा सदन में फूटा कोरोना बम, मिले 50 पॉजिटिव

Corona

Corona bomb exploded in Panchkula Education House, 50 positives found

पंचकूला। हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर में केस बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को पंचकूला शिक्षा निदेशालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए थे। शिक्षा सदन की 6 मंजिला इमारत में कार्यरत करीब 250 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 50 मरीज पॉजिटिव मिले। गुरुवार शाम को इनकी रिपोर्ट आई थी। अकेले शिक्षा सदन की दूसरे फ्लोर पर 38 कर्मचारी पॉजिटिव मिले। शुक्रवार को इसकी सूचना मिलते ही शिक्षा सदन में हड़कंप मच गया। शिक्षा सदन में मौजूदा समय में 50 प्रतिशत कर्मचारी ही ड्यूटी पर आ रहे हैं। बाकी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के आदेश हैं।

एक जनवरी से प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर आने जाने के लिए वैक्सीनेशन कराना जरूरी है। परंतु शिक्षा सदन के बाहर दोनों गेटों पर किसी भी कर्मचारी के आने जाने पर कोई सर्टिफिकेट चैक नहीं किया जा रहा था। लोग सीधे ही शिक्षा सदन में जा रहे थे। ऐसे में महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा की गाइडलाइन का पालन नहीं हुआ। पंचकूला में गुरुवार को 162 केस आए थे। शिक्षा निदेशालय ने कोरोना के कारण स्कूलों में 8 जनवरी को ली जाने वाली बुनियाद परीक्षा भी टाल दी है। करीब 40 हजार बच्चों ने परीक्षा देनी थी। शिक्षा सदन में प्रदेश से अध्यापकों का अपने व्यक्तिगत और सरकारी कार्यों को लेकर आना जाना रहता है।