Chandigarh Municipal Corporation Election News
BREAKING

Chandigarh नगर निगम चुनाव, हरियाणा सरकार की तरफ से जारी हुई यह महत्वपूर्ण सूचना... पढ़ जरूर लें

 Chandigarh Municipal Corporation Election News

Chandigarh Municipal Corporation Election News

 Chandigarh Municipal Corporation Election News : चंडीगढ़ में इन दिनों नगर निगम चुनाव की धूम है| शहर के 35 वार्डों से चुनावी मैदान में उतरे नेता अपने प्रचार-प्रसार में जोरों से जुटे हुए हैं| बरहाल, शहर की जनता के बीच फिजा किसकी बनती है किसपर जनता मेहरबान होती है यह तो आने वाले वक्त के साथ आने वाला रिजल्ट ही बताएगा| बतादें कि, नगर निगम चुनाव के लिए 24 दिसम्बर यानि दो दिन बाद वोटिंग होनी है| 

पढ़ लें यह महत्वपूर्ण सूचना ....

इधर, Chandigarh नगर निगम चुनाव से ही जुड़ी एक और खबर है जो कि शहर के पड़ोसी राज्य हरियाणा की ओर से है| दरअसल, हरियाणा सरकार की ओर से चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में वोटिंग करने के लिए छुट्टी दी जा रही है| हालांकि, यह छुट्टी पूरे दिन की नहीं होगी| बतादें कि, हरियाणा सरकार की तरफ से इस बारे में अधिसूचना जारी करते हुए यह कहा गया है कि राज्य सरकार के अंदर किसी भी विभाग में जो भी कर्मचारी हैं, अगर वह चंडीगढ़ में वोटर के रूप में पंजीकृत हैं तो उन्हें वोट डालने के लिए अल्प छुट्टी (short leave) दी जाएगी| कर्मचारी चंडीगढ़ में अपना वोट डाल सकते हैं|

देखें अधिसूचना.....