81 burnt while burning firecrackers on Diwali in Chandigarh-Mohali

चंडीगढ़-मोहाली में दिवाली पर पटाखे जलाते हुए 81 झुलसे

Hospital-Emergency

81 burnt while burning firecrackers on Diwali in Chandigarh-Mohali

81 burnt while burning firecrackers on Diwali in Chandigarh-Mohali : चंडीगढ़। दीपावली के त्योहार पर ट्राइसिटी में पटाखे जलाते हुए 81 लोग जख्मी हुए हैं। जिनमें करीब 10 लोगों की हालत गंभीर है। बाकी सभी ठीक है। समें चंडीगढ़ के पीजीआई में 23, सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में 27 घायल पहुंचे। वहीं मोहाली में भी 31 लोगों के घायल होने का समाचार है। चंडीगढ़ में पटाखों से घायल हुए लोगों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। क्योंकि चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल की तरफ से अभी कोई आंकड़ा जारी नहीं किया गया है।
 

करीब 10 लोगों की हालत अभी गंभीर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आतिशबाजी के दौरान घायल हुए मरीजों में से 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें से तीन लोगों को सेक्टर-16 अस्पताल से पीजीआई के लिए रेफर किया गया है। जो कि यहां पर उपचाराधीन है। वही मोहाली से भी तीन लोगों को चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। उनका सेक्टर-32 मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। कुछ घायल मरीज पीजीआई के एडवांस ट्रॉमा सेंटर और एडवांस आई सेंटर में भर्ती है। जिनका वहां पर उपचार चल रहा है।

पीजीआई में दूसरे प्रदेशों से भी आए मरीज

चंडीगढ़ पीजीआई में दिवाली के दौरान पटाखे जलाने में कुल 23 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 10 पुरुष और पांच महिला शामिल हैं। पीजीआई के अंदर 14 मरीज ट्राईसिटी के हैं। इनमें एक मोहाली और एक पंचकूला का मरीज शामिल है। इसके अलावा पीजीआई के अंदर तीन मरीज पंजाब से, 6 मरीज हरियाणा से और दो मरीज हिमाचल प्रदेश से भी दाखिल हुए हैं।

मोहाली में 31 हुए घायल

मोहाली में घायल हुए 31 मरीजों में से एक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि दो की जांघ पर पटाखों से इंजरी हुई है। आठ लोगों की आंख में चोट आई है और 20 लोगों के पटाखे के कारण हाथ जले हैं। इन सभी में 21 वयस्क घायल है, जबकि सात लडक़े और तीन लड़कियों को चोट आई है।

 

ये भी पढ़ें ....

Home Chandigarh दिवाली की रात चंडीगढ़ के सेक्टर-24 में चली गोली: पंजाब कैडर के अधिकारी वीरेंद्र शर्मा के घर अज्ञात हमलावरों ने की वारदात दिवाली की रात चंडीगढ़ के सेक्टर-24 में चली गोली: पंजाब कैडर के अधिकारी वीरेंद्र शर्मा के घर अज्ञात हमलावरों ने की वारदात

 

 

ये भी पढ़ें ....

आबकारी एवं कराधान निरीक्षक निलंबित