Punjab IAS-PCS Transfers: पंजाब में IAS-PCS अफसरों के तबादले; कई ADC-SDM इधर से उधर
BREAKING
BIG UPDATE: दिल्ली-NCR में भीषण आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, हवाओं की रफ्तार 100 किमी/घंटा तक पहुंचने की आशंका उत्तर प्रदेश में Yogi Adityanath ने आर्थिक अपराध और निवेश ठगी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान को मजबूत करने के निर्देश दिए यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भाग लिया नीति आयोग बैठक के बाद पीएम मोदी से मिले कई राज्यों के मुख्यमंत्री; जानिए किन-किन मुद्दों पर हुई बात एसआईटी को दिए अपने बयान में, पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने पुष्टि की कि सुखबीर बादल ने बहबल कलां फायरिंग की घटना की ज़िम्मेदारी ली थी: बलतेज पन्नू

पंजाब में IAS-PCS अफसरों के तबादले; कई ADC-SDM इधर से उधर, राज्य सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देखें

Punjab 34 IAS-PCS Gets New Charges Administrative reshuffle

Punjab 34 IAS-PCS Gets New Charges Administrative reshuffle

Punjab IAS-PCS Transfers: पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार ने गुरुवार (11 जून) को एक बार फिर 34 IAS-PCS अफसरों को नई ज़िम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार, 2022 बैच के आईएएस डेवी गोयल को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (रुरल डेवलपमेंट) श्रीमुक्तसर साहिब नियुक्त किया गया है। गोयल के पास एडीसी (जनरल) श्रीमुक्तसर साहिब का वर्तमान चार्ज भी अतिरिक्त तौर पर बना रहेगा।

इसी तरह कृतिका गोयल (2023 बैच) को सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (SDM) मेहल कलां से ट्रांसफर कर ADC (रुरल डेवलपमेंट) मानसा लगाया गया है। वहीं इसी प्रकार 2023 बैच के आईएएस आदित्य शर्मा को सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (SDM) डेराबाबा नानक से हटाकर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) तरनतारन नियुक्त किया गया है। जबकि आईएएस पल्लवी मिश्रा (2023) बैच को सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (SDM) कलानौर से ट्रांसफर कर अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) अमृतसर लगाया गया है।  

IAS अफसरों की लिस्ट

Punjab 34 IAS-PCS Gets New Charges Administrative reshuffle

वहीं 4 IAS अफसरों के अलावा 30 PCS अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किए जाने और कुछ को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के संबंध में भी आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, 2012 बैच की पीसीएस शिखा भगत को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) लुधियाना पोस्टेड किया गया है। शिखा भगत के पास अभी ADC फगवाड़ा और नगर निगम फगवाड़ा के कमिश्नर की ज़िम्मेदारी थी। इसी तरह पीसीएस सुरिन्दर सिंह (2012 बैच) को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (रुरल डेवलपमेंट) अमृतसर नियुक्त किया गया है।

वहीं 2012 बैच के पीसीएस गुरमीत कुमार को असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) स्टेट टैक्स लुधियाना से ट्रांसफर कर एसडीएम बुढलाडा, सिमरनजीत (2014 बैच) को एडीसी (जनरल) मानसा से हटाकर पटियाला नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर पद पर नियुक्त किया गया है। पीसीएस पूनम सिंह (2024 बैच) को लुधियाना से हटाकर एडीसी (जनरल) मानसा लगाया गया है। इसी प्रकार पीसीएस वीरपाल कौर (2016 बैच) को सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (SDM) तलवंडी साबो नियुक्त किया गया है।

2016 बैच के पीसीएस राजेश कुमार को SDM अमरगढ़ और अहमदगढ़ की ज़िम्मेदारी दी गई है। एसडीएम अबोहर रविंदर सिंह अरोड़ा को अब असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) कपूरथला नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रविंदर सिंह कपूरथला क्षेत्र में पंजाब सीएम के फील्ड अफसर की ज़िम्मेदारी भी संभालेंगे। इसी तरह हरबंस सिंह को SDM अमरगढ़ पोस्ट से हटाकर अब फाजिल्का में पंजाब सीएम का फील्ड अफसर लगाया गया है। वहीं पीसीएस केशव गोयल को एडीसी (जनरल) फरीदकोट नियुक्त किया गया है।

एसडीएम फगवाड़ा पीसीएस रणदीप सिंह हीर को अब फगवाड़ा नगर निगम कमिश्नर नियुक्त किया गया है। रणदीप सिंह के पास एडीसी फगवाड़ा का चार्ज भी अतिरिक्त तौर से रहेगा। इसी तरह अर्शदीप सिंह लोबाना को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) पठानकोट के चार्ज से मुक्त करते हुए एडीसी (रुरल डेवलपमेंट) पठानकोट नियुक्त किया गया है। लोबाना के पास एडीसी (जनरल) पठानकोट का वर्तमान कार्यभार अतिरिक्त तौर पर बना रहेगा।

इसी प्रकार कृपाल सिंह को एसडीएम अबोहर, पीसीएस रविंदर सिंह को एसडीएम राजपुरा, गगनदीप सिंह को एसडीएम दीननगर, चरंजोत सिंह को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) बरनाला, पीसीएस उपिंदरजीत सिंह को एस्टेट ऑफिसर लुधियाना, पीसीएस सूरज को एसडीएम ज़ीरा, वरुण कुमार को असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) जालंधर, हरवीर कौर को एसडीएम अमलोह, बेअंत सिंह सिद्धू को एसडीएम मेहल कलां, राजपाल सिंह सेखों को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) रूपनगर, नवजोत शर्मा को एसडीएम फगवाड़ा लगाया गया है।

वहीं 2024 बैच के पीसीएस अधिकारी अमन गुप्ता को एस्टेट ऑफिसर (गमाडा) मोहाली नियुक्त किया गया है। इसी तरह 2025 बैच पीसीएस शंकर शर्मा को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) पठानकोट की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी दी गई है। शंकर शर्मा के पास एसडीएम धार कलां का वर्तमान चार्ज भी अतिरिक्त तौर पर बना रहेगा। इसी प्रकार पीसीएस सुखजिंदर सिंह तिवाना को एसडीएम राजपुरा से हटाकर एसडीएम फ़तेहगढ़ चूड़ियाँ लगाया गया है। जबकि पीसीएस बादल दीन को असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) जालंधर से हटाकर एसडीएम जगराओं नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार एसडीएम ज़ीरा लक्ष्मण सिंह को सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (SDM) डेराबाबा नानक और कलानौर का कार्यभार सौंपा गया है। 2026 बैच पीसीएस रजिन्दर सिंह को एसडीएम कोटकपुरा का का चार्ज दिया गया है। सिंह के पास आरटीओ फरीदकोट का वर्तमान कार्यभार भी बना रहेगा। वहीं असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) मोगा सतविंदर पाल को सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (SDM) मोगा लगाया गया है। सतविंदर पाल के पास क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) मोगा का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा।

यह भी पढ़ें-

मोहाली में 10वीं मंजिल से नीचे गिरा युवक; कुछ देर तड़पकर मौत, CCTV कैमरे में कैद हुई खौफनाक घटना, वीडियो आया सामने