चंडीगढ़: सेक्टर-38W में तोड़फोड़ और हमले के 5 आरोपी गिरफ्तार, 1 नाबालिग काबू

चंडीगढ़: सेक्टर-38W में तोड़फोड़ और हमले के 5 आरोपी गिरफ्तार, 1 नाबालिग काबू

1000271038

Chandigarh: 5 accused arrested and 1 minor detained

चंडीगढ़। SSP चंडीगढ़ *कंवरदीप कौर, IPS* के निर्देशों पर और SP सिटी *के.एम. प्रियंका* के मार्गदर्शन व SDPO साउथ-वेस्ट *धीरज कुमार* की निगरानी में थाना मालोया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दादू माजरा कॉलोनी में तोड़फोड़ और हमले के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी काबू किया गया है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर *बलबीर कुमार* के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ा।

पकड़े गए आरोपी:
1. *ध्रुव @ अज्जू* पुत्र परविंदर कुमार, उम्र 21, निवासी #4696/1 EWS स्मॉल फ्लैट्स सेक्टर-38W चंडीगढ़
2. *शुभम @ मोटा* पुत्र मित्तरपाल, उम्र 18, निवासी #4708/4 EWS स्मॉल फ्लैट्स सेक्टर-38W चंडीगढ़
3. *आशुदीप @ बैटरी* पुत्र भोला, उम्र 20, निवासी #4746/1 EWS स्मॉल फ्लैट्स सेक्टर-38W चंडीगढ़
4. *प्रिंस @ घोड़ा* पुत्र बिट्टू, उम्र 21, निवासी #176/1 दादू माजरा कॉलोनी चंडीगढ़
5. *अंकुश @ हकला* पुत्र रणजीत, उम्र 23, निवासी #4698 EWS स्मॉल फ्लैट्स सेक्टर-38W चंडीगढ़
6. *1 नाबालिग* को भी हिरासत में लिया गया

*क्या है मामला - FIR 95/26.07.2026 धारा 190, 191(2), 191(3), 324(4) BNS*
शिकायतकर्ता *विशाल* पुत्र स्व. बिल्लू राम, निवासी मकान नं. 1163, दादू माजरा कॉलोनी ने बताया कि 26.07.2026 को सुबह करीब 4:00 बजे 8-9 लोग डंडे, तलवार और पत्थर लेकर उनके घर के बाहर इकट्ठा हुए। उन्होंने हंगामा किया और उनकी काली वोक्सवैगन वर्टस कार नंबर *CH01DB6389* का पिछला शीशा तोड़ दिया। पूरी घटना घर के पास लगे CCTV में कैद हो गई।

पुलिस ने CCTV फुटेज और शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।