पंचकूला में सर्व समाज भाईचारा स्नेह मिलन समारोह, कैप्टन अभिमन्यु ने दिया एकता और सामाजिक समरसता का संदेश
'Sarv Samaj' Brotherhood and Goodwill Gathering in Panchkula;
*सर्व समाज भाईचारा स्नेह मिलन समारोह का हुआ आयोजन*
पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित सर छोटू राम जाट भवन में हुआ कार्यक्रम
*कार्यक्रम के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने मीडिया से की बातचीत*
'Sarv Samaj' Brotherhood and Goodwill Gathering in Panchkula; पूरे प्रदेश में सर्व समाज के लोगों के साथ मिलकर लगभग 10 जिलों में सर्व समाज के ताने बाने को जोड़ने के लिए भाईचारा स्नेह मिलन कार्यक्रम किए है
सभी समाज आपस में विश्वास बहाली करके एक- दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश को मजबूत करने का काम करें और संकल्प लें-- कैप्टन अभिमन्यु
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा भारत के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सैनानियों के सपने को साकार करने के लिए देश को शिखर पर लेकर जाने के लिए एक होकर काम करें इसको लेकर स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ है
पंचकूला सर छोटूराम जाट भवन में बड़ी भागीदारी हुई है मैं पंचकूला के सभी प्रबुद्ध नागरिकों का हार्दिक की गहराई से आभार जाता हूं
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा किसी भी राजनीतिक दल में जब जातिवाद का भाव मन में आए तब देश की शहादत को अपने मन में याद करें भारत वर्ष की गुलामी के वक्त को याद करें
जो भी जाति-पाति की बात भारत में करता है वह भारत माता का शहादत का दोषी है-- कैप्टन अभिमन्यु
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा समय-समय पर हर पीढ़ी को कालखंड की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और अपने अनुभव युवा पीढ़ी करती है
कुछ सचेत और सावधान होकर अपने सामाजिक ताने बाने को जो बचा लेती है वह पीढ़ी समाज और देश में अपना एक अच्छा योगदान देती है जो पीढ़ी सोती रहेगी वह देश और समाज का आगे नहीं बढ़ा सकती
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा जाति का सारा व्यक्ति तब लेता है जब वह अंदर से कमजोर होता है अपनी क्षमता पर और अपने योग्यता पर भरोसा नहीं करता है
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा वे अपना कर्तव्य मानकर समाज के लिए काम कर रहे हैं
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा लगभग 11 जिलों में स्नेह मिलन कार्यक्रम हो चुके हैं और जीवन भर इस काम को करेंगे और समाज में जीवन भर चेतना के लिए काम करेंगे
हर चोट का असर होता है कोई दरवाजा जब तक नहीं खुले तब तक खटखटाना चाहिए इसलिए सभी को समाज के लिए छोटा-छोटा प्रयास करने की जरूरत है-- कैप्टन अभिमन्यु
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा राजनीतिक प्रतिस्पर्धा हमारे बीच हो सकती है लेकिन लोग जो अपने-अपने तरीके से अपने-अपने मंच से समाज के लिए काम करें
समाज के काम के लिए सभी को अपने-अपने मंच से काम करना चाहिए -- कैप्टन अभिमन्यु
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कोई भी वर्ग हो समाज के साथ मिलकर जो व्यवहार करते हैं वही अच्छा नेतृत्व कहलाता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान आंदोलन के समय तमाम विषयों पर है विचार किया और फैसला किया था
कैप्टन ने कहा जेन-जी का जो विश्वास है वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिखा है और हर वर्ग के लिए नेतृत्व को काम करना चाहिए
महम में खाप पंचायत की तरफ से गानों में अश्लीलता और अभद्रता पर हुए कार्यक्रम पर बोले कैप्टन अभिमन्यु
ये सराहनीय कार्य है हरियाणवी गानों में अश्लीलता और अभद्रता पर खाप पंचायतो ने किया है
इस तरह की भाषा का इस्तेमाल इनमें नहीं होनी चाहिए समाज नुकसान हो रहा हो
खाप पंचायतो ने बहुत अच्छी भूमिका इस मामले में निभाई है
सामाजिक व्यवहार के लिए समाज और शासन प्रशासन को मिलकर काम करना चाहिए ताकि अच्छे समाज का निर्माण हो सके -- कैप्टन अभिमन्यु
स्नेह मिलन समारोह में पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता , पूर्व डीजीपी एमएस मलिक , बीएस गिल ,गुर्जर समाज से बलविंदर चौधरी , भाग सिंह दमदमा , दीपक शर्मा ,परमजीत कौर , ITBP चण्डीगढ़ में जिम्मेदारी संभाल रहे विजय देशवाल , पूर्व डीजी ITBP ईश्वर दुहन समेत सर्व समाज के गणमान्य लोगों मौजूद रहे