Kargil Diwas: 'पाकिस्तान से अब सिर्फ PoK पर बात होगी...' कारगिल विजय दिवस पर राजनाथ सिंह ने पड़ोसी मुल्क को दे डाली चेतावनी
BREAKING
'पाकिस्तान से अब सिर्फ PoK पर बात होगी...' कारगिल विजय दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी मुल्क को दे डाली चेतावनी चंडीगढ़ में AAP को बड़ा झटका; अब एक और पार्षद ने थाम लिया कांग्रेस का दामन, पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष के पद पर ठोका दावा यमुनानगर में नशे के खिलाफ दौड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी पलवल में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान लगभग पूरा, 85.97% मतदाताओं ने जमा किए फॉर्म; 31 जुलाई से शुरू होगी दावा-आपत्ति प्रक्रिया मोगा में 120 बेड के अत्याधुनिक कैपिटल अस्पताल का उद्घाटन, मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- अब मालवा को मिलेगा घर के पास बेहतर इलाज

'पाकिस्तान से अब सिर्फ PoK पर बात होगी...' कारगिल विजय दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी मुल्क को दे डाली चेतावनी

Kargil Vijay Diwas Rajnath Warns Pakistan And Says Now Talk Only PoK

Kargil Vijay Diwas 2026: आज देश कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ मना रहा है. एक तरफ जहां शहीद हुए सेना के उन शूरवीरों के लिए आंखों में नमी है तो वहीं साथ ही एक फक्र भी है कि 1999 के कारगिल युद्ध में हमारी सेना ने पाकिस्तान को कभी न भूल पाने वाली हार दी और भारत की जीत हमेशा के लिए स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई. आज कारगिल विजय दिवस के इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख के द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और यहां से अपने संबोधन में पड़ोसी मुल्क पकिस्तान को सीधी चेतावनी भी दे डाली और यह बता दिया भारत अब क्या चाहता है?

राजनाथ ने कहा- अब सिर्फ PoK पर बात होगी

राजनाथ सिंह ने दो टूक कहा है कि पाकिस्तान के साथ अब उसके कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके के अलावा किसी अन्य मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं होगी, क्योंकि पीओके भारत का अभिन्न हिस्सा है, जिस पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है. द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारा इरादा साफ़ है. पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं होगी. अगर कोई बातचीत होगी भी, तो सिर्फ़ PoK पर होगी, जो भारत का हिस्सा है और पाकिस्तान ने गैर-कानूनी तरीके से कब्ज़ा कर रखा है.

'आतंकवादी और उन्हें सपोर्ट करने वाली सरकारें अलग नहीं'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान आतंकवाद को अपनी सरकारी नीति का हिस्सा बना चुका है और भारत में घुसपैठ कर आतंकवाद फैलाने की कोशिश करता है. वहां सेना और मिलिटेंट्स के बीच का फ़र्क पूरी तरह से खत्म हो गया है. सेना न सिर्फ़ आतंकवादी संगठनों को बचाती है, बल्कि उनके साथ मिलकर काम भी करती है. इसलिए, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, हमने साफ़ कर दिया था कि भारत अब आतंकवादियों और उन्हें सपोर्ट करने वाली सरकारों को अलग-अलग नहीं देखेगा.

'ऑपरेशन सिंदूर' याद दिलाकर कहा- हश्र बुरा होगा'

उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में मई 2025 में चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवाद के आकाओं और उनके समर्थकों को करारा झटका दिया. ऑपरेशन सिंदूर ने दिखा दिया कि आतंकवाद के जरिए भारत को धमकाने और दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों का क्या हश्र होगा. भारत, पाकिस्तान की हर दुस्साहसपूर्ण हरकत का ऐसे तरीके से जवाब देने में सक्षम है जो उसकी कल्पना से भी परे है. उन्होंने कहा कि भारत की संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ उठाया गया कोई भी दुर्भावनापूर्ण कदम उसी के अंजाम तक पहुंचेगा.

'भारत डेटा सेंटर बन रहा, पाकिस्तान कट्टरपंथ का केंद्र'

राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत इनोवेशन कर रहा है, जबकि पाकिस्तान घुसपैठ के नए तरीके ढूंढ रहा है. भारत जहाज डिजाइन कर रहा है, पाकिस्तान आतंकवाद डिजाइन करने में लगा हुआ है. भारत स्टार्टअप इकोसिस्टम बना रहा है, पाकिस्तान आतंक का इकोसिस्टम बना रहा है. भारत सेमीकंडक्टर बना रहा है, पाकिस्तान सुसाइड बॉम्बर बना रहा है. भारत अपने स्पेस मिशन के लिए जाना जाता है, जबकि पाकिस्तान प्रॉक्सी मिशन चला रहा है. भारत स्पेस में सैटेलाइट भेज रहा है, पाकिस्तान बॉर्डर पार आतंकवादी भेजने में लगा हुआ है.

उन्होंने आगे कहा कि भारत दुनिया को सॉफ्टवेयर दे रहा है, पाकिस्तान आतंक सप्लाई कर रहा है. भारत डेटा सेंटर बना रहा है, जबकि पाकिस्तान रेडिकलाइजेशन सेंटर बना रहा है. भारत UPI के जरिए दुनिया को जोड़ रहा है, पाकिस्तान हवाला के जरिए आतंकवाद को जोड़ रहा है. इसलिए हमारे रास्ते अलग हैं. राजनाथ सिंह पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान अपने नापाक इरादों से हमारी तरक्की में रुकावट डालने की कोशिश करता है, तो हमारी बहादुर सेना मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है.