मोहन लाल कौशिक बने हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के चेयरमैन, कैबिनेट मंत्री का होगा दर्जा
Mohan Lal Kaushik appointed Chairman of the Haryana
अर्थ प्रकाश ब्यूरो , चंडीगढ़, 25 जुलाई 2026: Mohan Lal Kaushik appointed Chairman of the Haryana, हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ भाजपा नेता *मोहन लाल कौशिक* को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वित्त विभाग ने 24 जुलाई को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
सरकार के आदेश के अनुसार इस पद को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा। यानी चेयरमैन को वे सभी सरकारी सुविधाएं और प्रोटोकॉल मिलेंगे जो एक कैबिनेट मंत्री को मिलते हैं।
HBPE प्रदेश के सभी सार्वजनिक उपक्रमों पर निगरानी रखता है। बिजली, परिवहन, उद्योग सहित हर क्षेत्र की सरकारी कंपनियों की कार्यप्रणाली और वित्तीय स्थिति इसी ब्यूरो के दायरे में आती है। ऐसे में घाटे, भ्रष्टाचार और अकुशलता से जूझ रहे इन उपक्रमों को पटरी पर लाना नई टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती है।
नियुक्ति के बाद श्री कौशिक ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ जनसेवा का अवसर भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
सरकार के इस निर्णय को प्रदेश के प्रशासनिक एवं सार्वजनिक उपक्रमों के बेहतर संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।