Deepender Hooda Says Education

दीपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया, युवाओं ने बर्खास्त किया

hooda

Deepender Hooda Says Education

सोनीपत: रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोनीपत के गांव फरमाना में केंद्र और हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कहा कि यह सामान्य इस्तीफा नहीं, बल्कि युवाओं के दबाव का परिणाम है।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "यह शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि युवाओं ने उन्हें बर्खास्त किया है। 36 दिनों तक चले आंदोलन के बाद आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा। जो लोग कहते थे कि इस्तीफा नहीं होगा, उन्हें अब जवाब मिल गया है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि देश के युवाओं, किसानों और पहलवानों को सत्ता पक्ष के नेताओं ने राष्ट्रविरोधी बताने की कोशिश की, जबकि ये सभी देशभक्त हैं।

हरियाणा सरकार पर भी साधा निशाना

हुड्डा ने हरियाणा सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य पेपर लीक मामलों में नंबर वन बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) से जुड़े मामलों में करोड़ों रुपये बरामद होने की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों की लड़ाई में विपक्ष लगातार उनके साथ खड़ा है।

उन्होंने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में "खर्चा और पर्चा की सरकार" चल रही है।

संसद में उठाएंगे छात्रों के मुद्दे

संसद में प्रस्तावित बहस पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले प्रस्तावित विधेयक का मसौदा पेश करे, उसके बाद कांग्रेस अपना पक्ष रखेगी।

उन्होंने कहा कि छात्रों की सभी मांगें अभी पूरी नहीं हुई हैं। छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी संसद में उठाई जाएगी।