श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी फेज-1 मोहाली ने शुरू की तैयारियां, 15 अगस्त से होगी रिहर्सल

1000271050

Shri Ramlila and Dussehra Committee, Phase-1

*श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी फेज-1 मोहाली ने शुरू की आयोजन की तैयारियां*

*15 अगस्त से शुरू होगी रामलीला की रिहर्सल, 3-4 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा*

*श्री रामलीला एवं दशहरा महोत्सव को लेकर कमेटी की बैठक में कई अहम फैसले*

*भव्य रामलीला एवं दशहरा आयोजन के लिए कमेटी ने बनाई व्यापक कार्ययोजना*

मोहाली, 26 जुलाई। Shri Ramlila and Dussehra Committee, Phase-1, श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी, फेज-1, मोहाली की एक महत्वपूर्ण बैठक कमेटी के अध्यक्ष अशु सूद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी श्री रामलीला एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामलीला एवं दशहरा महोत्सव पूरे धार्मिक उत्साह एवं भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। रामलीला की रिहर्सल 15 अगस्त 2026 से प्रतिदिन रात्रि 9:00 बजे से 11:00 बजे तक प्रारंभ होगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आयोजन को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के लिए कमेटी का विस्तार किया जाएगा तथा नए कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी 3 एवं 4 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा से पूर्व कमेटी के सदस्य क्षेत्रवासियों के घर-घर जाकर निमंत्रण देंगे तथा सहयोग राशि एकत्र करेंगे। विशेष अतिथियों को भी समय रहते आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। उन्होने ने बातया की कोई भी क्षेत्रवासी रामलीला में अभिनय या स्वयसेवक बन कर जुड़ना चाहता है तो उस का भी स्वागत है।

बैठक में रामलीला मंच की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। आयोजन के दौरान दिन के समय मंच की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चौकीदार रखने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर अंतिम निर्णय शीघ्र लिया जाएगा।

कमेटी अध्यक्ष अशु सूद ने कहा कि सभी सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से इस वर्ष भी रामलीला एवं दशहरा महोत्सव को भव्य, सफल एवं यादगार बनाया जाएगा। उन्होंने सभी राम भक्तों से आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि अगली बैठक 9 अगस्त 2026 को प्रातः 10:30 बजे शिव मंदिर, फेज-1, मोहाली में आयोजित की जाएगी, जिसमें आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।