पंचकूला में भाईचारा स्नेह मिलन समारोह, कैप्टन अभिमन्यु बोले- समाज को समरसता और एकता के साथ आगे बढ़ना होगा
Brotherhood and fellowship gathering in Panchkula
*भाईचारा स्नेह मिलन समारोह आयोजित*
पंचकूला के सेक्टर - 6 स्थित सर छोटू राम भवन में आयोजित हुआ
*समारोह में कैप्टन अभिमन्यु का संबोधन*
Brotherhood and fellowship gathering in Panchkula, कैप्टन अभिमन्यु ने पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता , पूर्व डीजीपी एमएस मलिक , बीएस गिल ,गुर्जर समाज से बलविंदर चौधरी , भाग सिंह दमदमा , दीपक शर्मा ,परमजीत कौर , ITBP चण्डीगढ़ में जिम्मेदारी संभाल रहे विजय देशवाल , पूर्व डीजी ITBP ईश्वर दुहन समेत सर्व समाज के गणमान्य लोगों का आभार जताया
कैप्टन अभिमन्यु ने सर छोटू राम जाट भवन की टीम और पूरी टोली का इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए आभार व्यक्त करता हूँ
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा आज कारगिल विजय दिवस हम मना रहे हैं और सभी शहीदों को नमन करते हैं
कारगिल के शहीदों के लिए सरकार की मदद पहुंचने से पहले उनके घर पर एक लाख की राशि पहुंचाने की जिम्मेदारी मुझे मेरे पिता स्वर्गीय चौधरी मित्रसेन आर्य ने सौंपी थी
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा 27 साल पहले हमारी आँखों में आँसू थे हम उनकी शहादत को नमन कर रहे थे
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा समाज किस दिशा में आज रहा है इस पर चिंता आज हम कर रहे हैं
किसी को टारगेट करने के लिए नही कह रहा हूँ लेकिन निर्णय की भूमिका में जब कोई व्यक्ति आया औऱ जाति के आधार पर कलम को इधर से उधर किया तो वो दोषी है-- कैप्टन अभिमन्यु
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा सभी को अपने-अपने समाज से एक पहचान मिली है हर समाज में जन्म लेने का अपना-अपना सभी गौरव है
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा हमारे समाज की जो नई पीढ़ी जेन-जी है उनको साथ जोड़कर चलना पड़ेगा
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा इंसान को अपनी जड़ों से जुड़कर रहना होगा वरना त्रिशूक स्थिति में आ जाते है
समाज में सभी को समरस होने की जरूरत है--कैप्टन अभिमन्यु
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा 1913 में रोहतक की जाट शिक्षण संस्था बनी थी आज 2026 है पांच पीढ़ी हो चुकी है आज हमें यूनिवर्सिटी बन जानी चाहिए थी
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा महम में कल एक खाप पंचायतों ने सराहनीय कार्य किया है
हरियाणा के गानों में जो अभद्रता और भाषा प्रयोग हो रही थी उसको रोकने की मुहिम पर खाप पंचायत एकजुट हुई है औऱ सिंगर से कहलवाया है वो अपने गाने में ग़लत शब्दों का इस्तेमाल नही करेंगे-- कैप्टन अभिमन्यु
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा शासन औऱ प्रसाशन में भ्रष्टाचार पर भी समाज के लोगों को प्रचंड प्रहार करना होगा