BIG UPDATE: दिल्ली-NCR में भीषण आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, हवाओं की रफ्तार 100 किमी/घंटा तक पहुंचने की आशंका
BIG UPDATE: Alert issued for severe storms and hailstorms in Delhi-NCR
नई दिल्ली। BIG UPDATE:Alert issued for severe storms and hailstorms, दिल्ली-NCR के लोगों को अगले कुछ घंटों तक सतर्क रहने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश सरकार और आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए Severe Thunderstorm with Hail (भीषण आंधी-तूफान और ओलावृष्टि) का अलर्ट जारी किया है।
अलर्ट के दायरे में दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद समेत दिल्ली से सटे कई जिले शामिल हैं। अलर्ट के अनुसार अगले 3 घंटों में तेज आंधी, बिजली गिरने, मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। हवाओं की गति 70-90 किमी/घंटा से बढ़कर 100 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।
अलर्ट मैप के मुताबिक प्रभावित क्षेत्र दिल्ली की सीमा से लगे पश्चिमी यूपी के बड़े हिस्से में फैला हुआ है, जिसमें मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा और आगरा तक का इलाका शामिल है। मौसम विभाग ने भी दिल्ली-NCR में गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
क्या करें?
- घरों और सुरक्षित इमारतों के अंदर रहें।
- पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहें।
- अनावश्यक यात्रा से बचें।
- वाहन खुले में पार्क न करें।
- बिजली चमकने के दौरान मोबाइल या धातु की वस्तुओं का उपयोग खुले स्थान पर न करें।
क्या न करें?
- पेड़ों के नीचे न खड़े हाें।
- जलभराव वाली सड़कों से गुजरने की कोशिश न करें।
- बच्चों और पालतू जानवरों को बाहर न छोड़ें।