उत्तर प्रदेश में Yogi Adityanath ने आर्थिक अपराध और निवेश ठगी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान को मजबूत करने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश में Yogi Adityanath ने आर्थिक अपराध और निवेश ठगी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान को मजबूत करने के निर्देश दिए

Yogi Adityanath has directed that the awareness

Yogi Adityanath has directed that the awareness

CM Yogi Adityanath: इंटरनेट की इस दुनिया में जहां न जाने कितनी फैसिलिटी लगातार काम कर रही है वहीं कुछ चीजें ऐसी भी है जिन्हें लेकर जागृत करना बहुत जरूरी है। वित्तीय धोखाधड़ी और निवेश संबंधी ठगी आजकल काफी ज्यादा चर्चा में है और इनकी वजह से ही लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जहां आए दिन लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं। इस सब के बीच इन समस्याओं से बचने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में एक पहल की शुरुआत की है। मीटिंग में उन्होंने किस तरह से लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देश दिए हैं।

CM Yogi Adityanath ने दिया ये निर्देश

उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट की तरफ से लिखा गया कि “बदलते तकनीकी परिवेश में वित्तीय धोखाधड़ी, निवेश संबंधी ठगी तथा अन्य आर्थिक अपराधों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) द्वारा संचालित “जागरूकता, जानकारी, बचाव” अभियान को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाया जाए।” ऐसे में निश्चित तौर पर ऑनलाइन होने वाली ठगी और फ्रॉड को रोका जा सकता है अगर लोगों को जागरुक कर दिया जाए।

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन के साथ किया जा रहा काम

अधिकारियों के साथ मीटिंग में इस बारे में बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन द्वारा संचालित जागरूकता जानकारी बचाव अभियान को राज्य में ज्यादा से ज्यादा प्रभावी करने का निर्देश दिया है ताकि लोगों को इन तमाम मुश्किलों को झेलने की जरूरत ना पड़े। उन्हें समुचित जानकारी होनी चाहिए ताकि कोई भी उनके साथ गलत ना कर सके।

क्यों लोगों को जागरूक करना है जरूरी

यह सच है कि सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के लोगों को वर्तमान की सभी तकनीक से जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। ऐसे में इसका फायदा लोगों को हो इस बात का ध्यान रखा जा रहा है। आजकल के समय में आर्थिक अपराध सबसे ज्यादा देखा जा रहा है जहां इंटरनेट पर तमाम तरह के फ्रॉड चल रहे हैं और इससे बचने के लिए लोगों को जानकारी होनी जरूरी है।