डॉ. शिवांशी: पूर्णिया की बेटी ने अमृतसर से मिसेज इंडिया टॉप-10 में बनाई जगह
Dr. Shivanshi: Daughter of Purnia secures a spot in the Mrs.
अमृतसर। Dr. Shivanshi: Daughter of Purnia secures a spot in the Mrs.बिहार के पूर्णिया से निकलकर चिकित्सा जगत में अपनी पहचान बनाने वाली और अमृतसर की बहू 29 वर्षीय डॉ. शिवांशी ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसने न केवल उनके परिवार बल्कि दो राज्यों के लोगों को गर्व से भर दिया है।
गुरु नानक देव अस्पताल, अमृतसर में जनरल सर्जरी विभाग में सीनियर रेजिडेंट के रूप में सेवाएं दे रहीं डॉ. शिवांशी ने प्रतिष्ठित मिसेज इंडिया प्रतियोगिता के टॉप -10 फाइनलिस्ट में जगह बनाई है।
यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि एक सर्जन का जीवन बेहद व्यस्त और चुनौतीपूर्ण होता है। घंटों तक अपरेशन थिएटर में खड़े रहना, मरीजों की जिम्मेदारी निभाना, आपातकालीन ड्यूटी करना और लगातार पढ़ाई करते रहना किसी भी डॉक्टर की दिनचर्या का हिस्सा होता है।
-1781186049067.jpeg)
ऐसे में अपने सपनों और शौक के लिए समय निकालना आसान नहीं होता। लेकिन डॉ. शिवांशी ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के सामने कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।

पूर्णिया (बिहार) से संबंध रखने वाली डॉ. शिवांशी ने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई नेपाल के धरान से पूरी की, जबकि एमएस (जनरल सर्जरी) की डिग्री सरकारी मेडिकल कालेज, अमृतसर से प्राप्त की। इसी वर्ष 6 फरवरी 2026 को उनका विवाह अमृतसर में हुआ।
-1781186085857.jpeg)
शादी के बाद फरवरी महीने में ही उन्हें मिसेज इंडिया प्रतियोगिता के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया और इसके बाद ऑडिशन, इंटरव्यू तथा कई कठिन चरणों से गुजरते हुए देशभर की प्रतिभागियों के बीच अपनी जगह बनाते हुए टॉप-10 में चयनित हो गईं।
-1781186100911.jpeg)
शिवांशी बताती हैं कि यह सफर आसान नहीं था। अस्पताल की जिम्मेदारियों और प्रतियोगिता की तैयारियों के बीच संतुलन बनाना उनके लिए सबसे बड़ी परीक्षा थी। कई बार ड्यूटी खत्म होने के बाद देर रात तक तैयारी करनी पड़ती थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उनका मानना है कि यदि किसी महिला में कुछ हासिल करने का जुनून और दृढ़ संकल्प हो, तो वह हर बाधा को पार कर सकती है।

उन्होंने कहा कि मिसेज इंडिया के टॉप-10 में पहुंचना उनके लिए सिर्फ एक प्रतियोगिता का पड़ाव नहीं, बल्कि वर्षों पुराने सपने के साकार होने जैसा है। अब जुलाई महीने में जयपुर में होने वाले ग्रैंड फिनाले में देश की टॉप-10 प्रतिभागियों में से विजेता का चयन किया जाएगा। ऐसे में बिहार के पूर्णिया की बेटी और अमृतसर की बहू डॉ. शिवांशी पर दोनों शहरों की उम्मीदें टिकी हैं।