5 Vehicles Collided in Kaithal Haryana: हरियाणा के कैथल में 5 गाड़ियों की टक्कर; एक के बाद एक आपस में भिड़ीं
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हरियाणा के कैथल में 5 गाड़ियों की टक्कर; एक के बाद एक आपस में भिड़ीं, एक के अचानक ब्रेक मारने के बाद बिगड़ गया मामला

 5 Vehicles Collided in Kaithal Haryana

5 Vehicles Collided in Kaithal Haryana

5 Vehicles Collided in Kaithal Haryana: कभी-कभी सड़क पर एक साथ कई गाड़ियों की टक्कर हो जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ हरियाणा के कैथल में। जहां शनिवार को गांव भैणी माजरा के नजदीक करनाल रोड पर एक के बाद एक पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दौरान पांचों गाड़ियों को तो नुकसान हुआ लेकिन गनीमत रही कि लोग बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। किसी को चोट भी आई है तो मामूली आई है। हालांकि, हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी। क्योंकि हादसे के बाद गाड़ियों के चालक भी आपस में उलझते नजर आए।

एक के अचानक ब्रेक मारने के बाद बिगड़ गया मामला

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक गाड़ी के कट पर टर्न के चलते एक अन्य तेज रफ्तार गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिए। बताते हैं कि, ब्रेक लगाने के बाद यह गाड़ी तो कंट्रोल हो गई लेकिन इसके पीछे चली आ रहीं गाड़ियां कंट्रोल नहीं हो पाईं और वह आकर आपस में टकरा गईं। सभी गाड़ियों के डिग्गी और बंफर टूट गए हैं।  

यह पढ़ें- शर्मनाक! हरियाणा में महिला का ढ़ाई साल तक रेप; पड़ोसी ने अश्लील वीडियो बना लिए थे, ब्लैकमेल कर बनाता था शारीरिक संबंध