दिल्ली के महरौली इलाके में 5 मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत
5-Story Building Collapses in Delhi's Mehrauli Area
अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली , 5-Story Building Collapses in Delhi's Mehrauli Area, दिल्ली के नई दिल्ली के महरौली इलाके में 5 मंजिला इमारत गिरने की घटना में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, कुल 10 घायलों को AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जिनमें 2 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था। 2 से 3 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकी की स्थिति स्थिर है।
हादसा शनिवार शाम महरौली के सैदुलाजाब क्षेत्र में, साकेत मेट्रो स्टेशन के पास हुआ, जब एक बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार कई लोग मलबे में फंस गए थे और अब तक कई लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।
मौके पर (NDRF), दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से बचाव कार्य में जुटी हैं। दक्षिण दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि मलबे से कई लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया और जरूरत पड़ने पर ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया गया।
इमारत गिरने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। कुछ रिपोर्टों में इमारत के पुराने होने और निर्माण संबंधी गतिविधियों की जांच किए जाने की बात कही गई है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
साकेत मेट्रो स्टेशन के पास सहदुलाजाब इलाके में हुए बिल्डिंग हादसे के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. मुख्यमंत्री ने मौके पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली. हादसे में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान लगातार चल रहा है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट कर इस घटना पर चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा, "साकेत मेट्रो स्टेशन के पास इमारत गिरने की घटना से मैं बेहद चिंतित हूं. NDRF, दिल्ली फायर सर्विसेज़, दिल्ली पुलिस, DDMA, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं. मलबे में फँसे लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. स्थिति पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है, और सभी संबंधित एजेंसियाँ आपस में तालमेल बिठाकर काम कर रही हैं. हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है."