30 lakh looted in karnal factory

Haryana : मजदूरों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में 30 लाख की लूट, 15 हथियारबंद बदमाश कैंटर में भरकर ले गए सामान

Karnal-Loot2

30 lakh looted in karnal factory

30 lakh looted in karnal factory  : करनाल। करनाल (Karnal) उस समय हडक़ंप मच गया जब खबर मिली कि मेरठ रोड पर स्थित हरी संस फैक्ट्री में 15 हथियारबंद बदमाशों (15 armed thugs) ने मजदूरों को बंधक बनाकर 25 से 30 लाख की लूट को अंजाम दे दिया। आरोपी करीब 4 घंटे तक फैक्ट्री के अंदर रहे। बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में इस लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मेरठ रोड पर स्थित हरी संस फैक्ट्री (Hari Sons Factory) में ट्रांसफार्मर बनाए जाते हैं। इसमें देर रात करीब 1 बजे दीवार फांद कर 15 बदमाश घुस गए और वहां मौजूद सभी कर्मचारियों को फैक्ट्री के ऊपर वाले कमरे में बंधक बना लिया। सभी कर्मचारियों के हाथ बांध दिए।

लुटेरों ने पहले गार्ड को बंधक बनाया 

बंधक कर्मचारियों ने बताया कि रात को करीब 5 लोग फैक्ट्री के अंदर थे। इस दौरान करीब 1 बजे 15 बदमाश फैक्ट्री के अंदर आए। सबसे पहले गेट पर बैठे गार्ड के साथ मारपीट की और फिर उसे फैक्ट्री में बने ऊपर के कमरे में ले गए। इसके बाद फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मचारियों से फोन लेकर उन्हें ऊपर वाले कमरे में ले गए। सभी के रस्सी से हाथ बांध दिए और बंदूक तान दी।

लुटेरे सुबह 5 बजे कैंटर में सामान भरकर भाग गए

फैक्ट्री के कर्मचारियों ने बताया कि सभी बदमाशों के पास पिस्तौल, चाकू (pistol, knife) व अन्य हथियार थे। बदमाश करीब 4 घंटे तक फैक्ट्री में रहे। रात भर फैक्ट्री से बदमाशों ने कॉपर की तारों सहित अन्य सामान को गोदाम का शटर तोडक़र बाहर निकाला। बाद में बदमाशों ने ऑफिस का शीशे का दरवाजा तोड़ा, वहां पर सामान चेक किया। यहीं नहीं बदमाशों ने जाते वक्त सभी बंधक कर्मचारियों की जेब से पैसे निकाल लिए।

कर्मचारियों ने मुंह से खोली एक दूसरे रस्सी

बदमाशों के वहां से जाने के बाद कर्मचारियों ने एक दूसरे के हाथ पर बंधी रस्सी को मुंह से खोला। जिसके बाद लूट की सूचना फैक्ट्री के मालिक विकाश आरोड़ा (Factory owner Vikas Arora) को दी। सूचना के बाद मालिक मौके पर पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर बाद पता चला की यह एरिया मधुबन थाना में आता है। इसके बाद मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। लूट की सूचना के बाद पुलिस की  एफएसएल और सीआईए की टीमों को मौके पर बुलाया गया। एफएसएल और सीआईए टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए।

लुटेरों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार : तरसेम कंबोज

मौके पर पहुंचे मधुबन थाना के एसएचओ तरसेम कंबोज (SHO Tarsem Kamboj) ने बताया कि अब तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। सीसीटीवी में कैंटर से सामान लेकर जाते हुए आरोपी दिख रहे हैं। करीब 10 से 15 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

ये भी पढ़ें ....

हरियाणा में 'नॉन परफॉर्मर' और भ्रष्ट कर्मचारियों के लिए नौकरी करना हुआ असंभव

ये भी पढ़ें ....

ब्लास्ट से दहला पानीपत; गैस टैंकर फटा, उड़े चीथड़े, इतने लोगों की मौत, वेल्डिंग हो रही थी