3 people held for threatening the famous jeweller and demanding money in Arrah
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

रंगदारी ने की स्वर्ण कारोबारी से छह लाख की डिमांड:अंजाम भुगतने की धमकी भी दी !

Three person held for threatening the famous jeweller in Arrah

3 people held for threatening a famous jeweller in Arrah

Arrah News:भोजपुर जिले के आरा शहर के एक प्रसिद्ध आभूषण दुकानदार से फोन कर करीब छह लाख रुपये रंगदारी मांगे जाने और रंगदारी नहीं दिए जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का बड़ा मामला सामने आया है। इसे लेकर पीड़ित ज्वेलरी कारोबारी कमल किशोर प्रसाद ने टाउन थाना में प्राथमिकी कराई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके लिए डीआइयू को भी लगाया गया है।

क्लू के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। तीनों से पूछताछ जारी है। ठोस साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। पुलिस ने मोबाइल भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि  पुलिस कांड के उद्भेदन के करीब पहुंच गई है। वही बताया जा रहा है की कालशहर के ब्राह्मटोली-मिल्की माेहल्ला निवासी कमल किशोर प्रसाद गोपाली चौक-जेल रोड में कमल ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान चलाते हैं।

सात अप्रैल को अपराह्न करीब दो बजे वे अपने दुकान पर थे। इस बीच पहली बार एक अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने अपने को खुर्शीद मियां बताते हुए धमकी दी और कहा कि एक घंटे के अंदर छह लाख रुपये तैयार रखो, नहीं तो अंजाम भुगतना होगा। इसके बाद उसने छह से सात बार और फोन किया, इस पर कमल ने फ़ोन नही उठाया और सीधे पुलिस के पास पहुंच गए।

यह भी पढ़े:

https://www.arthparkash.com/women-dies-husband-severely-injured-after-speeding-car-hits-them