Women dies husband severely injured after speeding car hits them
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

बिहार के वैशाली में स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा:शिक्षिका की मौत !

Women dies husband severely injured after speeding car hits them

Women dies husband severely injured after speeding car hits them

Vaishali News:वैशाली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंद दिया। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक़ महिला सुनीत सिंह (55 वर्ष) रामपुर बांदे उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बतौर शिक्षिका पोस्टेड थी। घटना गरौल थाना के गोढीया पुल के पास की है। बताया जाता है कि भगवानपुर थाना इलाके के रसूलपुर तुर्की गांव निवासी राजेश्वर पटेल की पत्नी हैं। वो जाती आधारित जनगणना के दूसरे चरण के लिए ट्रेनिंग लेकर पति के साथ लौट घर लौट रही थी, की तभी यह हादसा हो गया।

बताया गया है की मृतका सुनीता सिंह भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर तुर्की गांव निवासी राजेश्वर पटेल की 55 वर्षीय पत्नि बताई गई हैं। जो की रामपुर बांदे उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षिका में पोस्टेड थी जो द्वितीय चरण की जातीय जनगणना की प्रशिक्षण लेकर अपने पति के साथ बाइक से घर जा रही थी, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंद दिया। इसमें महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उसके पति घायल हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है। वहीं मृतका शिक्षिका की शव को गोरौल थाना के पुलिस अधिकारी ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर, मौत घटना की जानकारी मिलते ही मृतका शिक्षिका सुनीता सिंह के परिजनों में कोहराम मच गया हैं। मृतका शिक्षिका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।