मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार हुए Vivo-India के 3 बड़े अधिकारी, ED ने किया अरेस्ट
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार हुए Vivo-India के 3 बड़े अधिकारी, ED ने किया अरेस्ट

Vivo Money Laundering Case

Vivo Money Laundering Case

नई दिल्ली। Vivo Money Laundering Case: प्रवर्तन निदेशालय ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि तीनों को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है। हालांकि, तीनों लोगों की अब तक पहचान नहीं की गई है।

न्यायिक हिरासत में चार आरोपी

संघीय एजेंसी ने पहले इस मामले में चार गिरफ्तारियां की थीं, जिनमें मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल के एमडी हरिओम राय, चीनी नागरिक ​​एंड्रयू कुआंग और चार्टर्ड अकाउंटेंट नितिन गर्ग और राजन मलिक शामिल थे। वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

इन लोगों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हाल ही में दिल्ली की एक विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष आरोप पत्र भी दायर किया गया था और अदालत ने हाल ही में इसका संज्ञान लिया था।

यह पढ़ें:

कर्नाटक की छात्रा मुस्कान बोली, 'हिजाब हमारा अधिकार, आइए भाई-बहन की तरह रहें'

पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया हत्या का मामला, प्रेमी ही निकला प्रेमिका का कातिल

सेवाभाव से की गई मदद होती है सार्थक व सन्तोष देने वाली:- बोहरा