सेवाभाव से की गई मदद होती है सार्थक व सन्तोष देने वाली:- बोहरा
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

सेवाभाव से की गई मदद होती है सार्थक व सन्तोष देने वाली:- बोहरा

Spirit of Service

Spirit of Service

जरूरतमन्दों को बांटे कम्बल, सेवाभाव का दिया सन्देश

बाड़मेर । 23.12.2023 । Spirit of Service: थार नगरी बाड़मेर में धीरे-धीरे सर्दी अपना रंग दिखाने लगी है । ऐसे में सर्द हवाएं शहर में विभिन्न स्थानों पर बेघर या निराश्रित रह रहे जरूरतमंदों व बेसहारा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है । जिस कड़ी में शुक्रवार रात्रि में परम पूज्य गुरूवर्याश्री सज्जनश्रीजी मसा की 34वीं पुण्यतिथि पर सज्जन मणि परिवार की ओर से युवाओं ने जरूरतमन्द लोगों को ऊनी कम्बलें भेंट की । वहीं शनिवार को सांसियों का तला विद्यालय में पालनहार से जुड़े बच्चों एवं 80 वर्ष ऊपर आयुवर्ग के बुजुर्गाें को ऊनी कम्बलें भेंट की । 

सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि जरूरतमन्द की उचित समय पर सेवाभाव से की गई मदद सार्थक व व्यक्ति को सन्तोष देने वाली होती है । ऐसे में हमें भावों की निर्मलता रखते हुए निमित मात्र बनते हुए जरूरतमन्द व्यक्ति की सहायता करनी चाहिए । वहीं अमन ने कहा कि जीवन में अच्छे गुणों को ग्रहण करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए तभी हम जीवन में सच्चे सुख को प्राप्त कर सकते है ।

रवि लूणिया ने बताया कि इस कड़ी में शुक्रवार रात्रि में चौहटन चौराहा, सिणधरी चौराहा, राजकीय महाविद्यालय के बाहर, राजकीय चिकित्सालय एवं रेल्वे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर रह रहे निराश्रित लोगों को सेवा भाव के साथ ससम्मान ऊनी कम्बलें भेंट की गई । वहीं शनिवार को सांसियों का तला विद्यालय में पालनहार बच्चों व 80 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग के बुजुर्गाें को ऊनी कम्बलें भेंट की गई। 


इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन, रवि लूणिया, जितेन्द्र संखलेचा, राजू भंसाली, मनीष मालू, महावीर छाजेड़, प्रवीण संखलेचा, नवीन डूंगरवाल, अक्षय बोथरा, शिक्षक डालूराम सेजू, राणाराम धनदे आदि उपस्थित रहे ।

यह पढ़ें:

आर्यिका संघ का बाड़मेर नगर प्रवेश बुधवार को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 24 फरवरी से, विविध अनुष्ठानों व कार्यक्रमों का होगा आयोजन

IIT मंच पर बोलते हुए वैज्ञानिक की अचानक मौत: कानपुर में प्रो. समीर खांडेकर को हार्ट अटैक आया, आखिरी शब्द थे- अपनी सेहत का ध्यान रखें

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की थू-थू; पत्नी को बेरहमी से पीटा, बॉडी पर जगह-जगह चोटें, कान से सुन नहीं रहा, 30-40 थप्पड़ लगातार मारे