जिले में 29 लोग हुए कोरोना संक्रमित
BREAKING
मोबाइल गेम खेलते समय फट गई दिमाग की नस; 22 साल के युवक का ब्लड प्रेशर अचानक 300 पार हुआ, इंटरनल ब्लीडिंग से मौत पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

जिले में 29 लोग हुए कोरोना संक्रमित

जिले में 29 लोग हुए कोरोना संक्रमित

जिले में 29 लोग हुए कोरोना संक्रमित

मोहाली। जिले में सोमवार को 29 लोग कोरोना संक्रमित हुए, जबकि 55 मरीज ठीक हुए। सक्रिय मरीज संख्या‌ अब कम होकर 387 रह गई है। डीसी अमित तलवार ने कहा कि भले ही कोरोना के केस कम हो रहे हैं, लेेकिन लोगों को पहल के आधार पर टीकाकरण करवाना होगा। तभी कोरोना महामारी को मात दी जा सकती है। सोमवार को मोहाली जिले में कुल 682 लोगों के कोरेेना संबंधी सैंपल लिए गए। जिनमें से 160 सैंपल सरकारी व 522 निजी अस्पतालों में से लिए गए। सक्रिय 357 मरीज का घरों पर ही इलाज चल रहा है। 8 गंभीर मरीजों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। सक्रिय मरीजों में 22 ग्रामीण और शेष शहरी एरिया से संबंधित है। जिले में अब तक 100456 लोगों को कोरोना संक्रमित हो चुके है। वहीं अब तक 1167 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।