26th All India Forest Sports Competition begins, 2458 participants are participating
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Haryana : 26 वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, 2458 प्रतिभागी लें रहे भाग

Sports

26th All India Forest Sports Competition begins, 2458 participants are participating

26th All India Forest Sports Competition begins, 2458 participants are participating : चंडीगढ़। हरियाणा की मेजबानी में शुक्रवार को ताउ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में 26वें अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। 11 मार्च को केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव विधिवत रूप से इन खेलों का शुभारंभ करेंगे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक विवेक सक्सेना ने आज ताउ देवी लाल स्टेडियम, सेक्टर 3 पंचकूला में प्रैसवार्ता में बताया कि 10 से 14 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 34 विभिन्न खेलों के 285 मुकाबलों में 2458 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।   इसमें लगभग 500 महिला प्रतिभागी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सबसे बड़ा दल कर्नाटक का है, जिसमें 202 प्रतिभागी हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर मुकाबले ताउ देवी लाल स्टेडियम सेक्टर-3 पंचकूला में आयोजित किए जाएंगे जबकि कुछ मुकाबले चंडीगढ़ और अंबाला में खेले जायेंगे।  

हैदराबाद में हुई थी अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता की शुरुआत 

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता की शुरुआत 1993 में हैदराबाद में हुई थी। यह गर्व की बात है कि 26वीं वार्षिक वन खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी पुन: हरियाणा राज्य द्वारा की जा रही है। इससे पहले भी दो बार क्रमश: वर्ष 2002 में फरीदाबाद में तथा वर्ष 2013 में पंचकूला में इन प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है।

पंचकूला के ताउ देवी लाल स्टेडियम में उपलब्ध हैं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं 

उन्होंने बताया कि पंचकूला के ताउ देवी लाल स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्टेडियम के चारों ओर का वातावरण देखकर विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाडिय़ों ने इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा खेलों के पॉवर हाउस के रूप में उभरा है। चाहे ओलंपिक हो, एशियन गेम्ज़ अथवा कॉमन वैल्थ गेम्ज, देश के सर्वाधिक मैडल हरियाणा के खिलाडिय़ों द्वारा ही जीते गए हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस प्रतियोगिता के मैस्कॉट का नामकरण ‘‘कृष’’ के नाम से किया था। इसके अलावा उन्होंने प्रतियोगिता के रुशद्दश का भी अनावरण किया था।

प्रतियोगिता के माध्यम से खेल भावना को प्रोत्साहन मिलेगा

अतिरिक्त प्रधान वन संरक्षक अधिकारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से न केवल खेल भावना को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि विभिन्न प्रदेशों से आए अधिकारियों और कर्मचारियों को एक-दूसरे से मिलने और अपने-अपने प्रदेशों में वन संरक्षण की दिशा में की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह है कि इसका आयोजन पद और आयु सीमा से आगे बढक़र किया जा रहा है और इसमें वन विभाग के कनिष्ठ कर्मचारी से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक भाग ले रहे हैं।

परिणामों की जानकारी मिलेगी वैबसाइट पर

अतिरिक्त प्रधान वन संरक्षक अधिकारी अनंत प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि इस प्रतियोगिता के सभी परिणाम एवं विस्तृत जानकारी वेबसाईट www.aifsm.nic.in  पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने आगे कहा कि खेलों से हम जीवन का अनुशासन सीखते है और मनुष्य के व्यक्तित्व का विकास होता है।

ये रहे मौके पर मौजूद

इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक विवेक सक्सेना, अतिरिक्त प्रधान वन संरक्षक अधिकारी घनश्याम शुक्ला, अतिरिक्त प्रधान वन संरक्षक अधिकारी अनंत प्रकाश पाण्डेय, छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त प्रधान वन संरक्षक अधिकारी अरूण पाण्डेय, तमिलनाडू से वन संरक्षक निवेदिता, झज्जर से जिला वन अधिकारी विपिन कुमार भी उपस्थित थे।

 

ये भी पढ़ें ...

हरियाणा में कई सीनियर IAS अफसरों को री-डेजिग्नेट किया गया; मुख्य सचिव संजीव कौशल सहित सेक्रेटरी रैंक के अफसर शामिल, ये रही पूरी लिस्ट

ये भी पढ़ें ...

Haryana : 1.28 लाख रुपये की रिश्वत लेते दो इंजीनियर सहित तीन अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार