216 deities invited for Shivratri festival
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

शिवरात्रि महोत्सव के लिए 216 देवी-देवता आमंत्रित : एडीएम

Mandi-Shivratri

216 deities invited for Shivratri festival

216 deities invited for Shivratri festival : मंडी। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2023 (International Shivratri Festival-2023) के आयोजन हेतु सोमवार को देवता उप-समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने की । उन्होंने कहा कि 19 से 25 फरवरी, 2023 तक आयोजित किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए जनपद के 216 देवी-देवताओं को संबंधित एसडीएम (SDM) के माध्यम से निमंत्रण पत्र भेज दिए गए हैं । उन्होंने कहा कि यह महोत्सव देव समागम पर अनूठा पर्व है तथा यह देवी-देवताओं से जुड़ा हुआ है । महोत्सव में पहुंचने पर सभी देवी-देवताओं का पारम्परिक रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया जायेगा, जिसके लिए स्वागत कमेटियों का गठन कर दिया गया है। सभी देवी-देवताओं और उनके साथ आने वाले देवलुओं के ठहरने की व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। राशन, सब्जी व बालन की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में करने के लिए उन्होंने संबंधित कमेटियों को निर्देश दिए। ठहरने के स्थान पर साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था करने के नगर निगम को आदेश दे दिए गए हैं । 

मंदिर परिसर में नियंत्रण कक्ष स्थापित

उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के साथ आए हुए देवलुओं की सुविधा के लिए राज माधव मंदिर परिसर (Raj Madhav Temple Complex) में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जा रहा है । महोत्सव के दौरान निकलने वाली जलेब के दौरान यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक दिशानिर्देश दे दिए गए हैं । एसडीएम सदर रीतिका ने देवलुओं के लिए दोहपर के भोजन की व्यवस्था, शिवरात्रि के दौरान विभिन्न मंदिरों में की जाने वाली व्यवस्था तथा चैहटा मेले में देवी-देवताओं के बैठने बारे विस्तार से चर्चा की ।

कतमेटी अध्यक्ष ने किया मुख्य अतिथि का स्वागत 

सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा (Shiv Pal Sharma) ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा देवी-देवताओं व देवलुओं से संबंधित विभिन्न मददों पर चर्चा की । बैठक में जिला राजस्व अधिकारी देवी सिंह कौशल सहित उप समिति के गैर सरकारी सदस्यों अशोक सेठी, हरमीत सिंह बिटटू, रेवती रमण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

 

ये भी पढ़ें ...

मुख्यमंत्री ने जिज्ञासा बहल के स्टार्ट-अप की सराहना की

ये भी पढ़ें ...

नन्दलाल शर्मा, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से भेंट की