2 Dead and 15 injured after shooting in America
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

अमेरिका में गोलीबारी से दो की मौत, 15 घायल

2 Dead and 15 injured after shooting in America

2 Dead and 15 injured after shooting in America

वाशिंगटन : अमेरिका में मिशिगन राज्य के सागिनॉ में पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, प्रारंभिक जांच के मुताबिक पार्टी में शामिल लोगों के बीच झगड़ा हुआ जिसके कारण गोलियां चलाई गईं। जवाब में भीड़ में से अन्य लोगों ने भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे कई लोग घायल हो गए। जैसे ही लोग घटनास्थल से भाग गए, कई लोग वाहनों की चपेट में आने से घायल हो गए।”

पुलिस ने कहा कि सिगिनॉ में स्ट्रीट पार्टी में गोलीबारी में कम से कम पांच अलग-अलग कैलिबर के हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। सोशल मीडिया पर पार्टी का प्रचार किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने ने कहा है,“15 लोग बंदूक की गोली से या किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए थे। 19 वर्षीय पुरुष और एक 51 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। सभी पंद्रह पीड़ितों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।”