Weather Alert Haryana: हरियाणा में 2 दिन बारिश का अलर्ट: 12 जिलों में हल्की से तेज बारिश, घग्गर नदी डेंजर मार्क से ऊपर
BREAKING
दिवाली बोनस की रकम हो जाएगी ज्यादा! ये 3 स्मार्ट तरीके करा दें आपका फायदा, जानिए किस तरह जेब में बढ़कर आएगा पैसा हरियाणा के बुजुर्गों को दिवाली का तोहफा; नायब सरकार ने बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर अब इतनी की, CM के दौरे के बाद जापान से आ रहा निवेश पंजाब के पूर्व DGP मुस्तफा के बेटे की संदिग्ध मौत; पंचकूला में घर पर अचेत मिला, अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित किया धनतेरस पर जरूर खरीदें ये शुभ चीजें; जीवन में बढ़ती है बरकत और समृद्धि, मगर भूलकर भी क्या नहीं लेना है? चेक कर लें पूरी लिस्ट हैप्पी बर्थ डे सीएम भगवंत मान; आसान न था एक स्टैंडअप कॉमेडियन से मुख्यमंत्री तक का सफर, PM मोदी ने कुछ इस तरह दी बधाई

हरियाणा में 2 दिन बारिश का अलर्ट: मारकंडा, घग्गर नदी डेंजर मार्क से ऊपर, कुरुक्षेत्र में बाढ़ का अलर्ट

undefined

2 day rain alert in Haryana: Light to heavy rain in 12

Weather Alert Haryana: हरियाणा में आज से दो दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

फतेहाबाद में सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है। गुरुग्राम में भी कुछ देर बारिश हुई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, आज और 1 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। 2 और 3 सितंबर को हल्की बारिश होगी।

बारिश से प्रदेश में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। घग्गर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। यमुना नदी फरीदाबाद में और मारकंडा नदी कुरूक्षेत्र में उफान पर आ गई। कुरुक्षेत्र के कठवा गांव में पानी घुस गया है। कुल 7 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।

डॉ. खीचड़ ने बताया कि मानसून की ट्रफ उत्तर भारत की ओर बनी हुई है। इससे हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है। यह बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद होगी। हालांकि नरमा, कपास, ग्वार, बाजरा और अन्य खरीफ फसलों को नुकसान हो सकता है। किसानों को खेतों में पानी जमा न होने देने की सलाह दी गई है।