2 arrested for entering Shahrukh's house
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

शाहरुख के घर में घुसने के आरोप में 2 गिरफ्तार, पुलिस कर रही 'मकसद' की जांच

2 arrested for entering Shahrukh's house

2 arrested for entering Shahrukh's house

2 arrested for entering Shahrukh's house- बॉलीवुड मेगा स्टार शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' में कथित तौर पर जबरन घुसने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। ये दो युवक गुजरात के सूरत के रहने वाले बताए जा रहे है। बांद्रा पुलिस अब उनके 'मकसद' को जानने में जुटी है।

बांद्रा पुलिस गुरुवार देर रात एक्टर की टीम की ओर से जारी एक अलर्ट के बाद हरकत में आई। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे शाहरुख के जबरा फैन है और उनसे मिलने के लिए बांद्रा बैंडस्टैंड के बंगले की चारदीवारी से कूदकर अंदर घुस गए।

इसे एक बड़ी सुरक्षा चूक मानी जा रही है। 20 साल की उम्र के दो युवा, बंगले की तीसरी मंजिल तक पहुंचने में कामयाब रहे, लेकिन इस दौरान सुरक्षाकर्मियों की नजर उन पर पड़ गई और उन्हें पकड़ लिया गया।

यह स्पष्ट नहीं है कि उस वक्त एक्टर या उनका परिवार बंगले में मौजूद था या नहीं, या फिर कुछ क्षतिग्रस्त या चोरी तो नहीं हुई। बांद्रा पुलिस ने खान को अपने सुरक्षा डिटेल के रिव्यू को ऑडिट करने की 'सलाह' दी है।

 

यह भी पढ़ें: 95 मशहूर हस्तियों के नाम से धोखे से क्रेडिट कॉर्ड जारी कराने वाले पांच गिरफ्तार, देखें कौन हैं पढ़ें पूरा मामला