15 August Independence Day patriotic Bollywood Songs
BREAKING
ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी; सुप्रीम लीडर ने कहा- अगर अमेरिका ने सैन्य हमला किया तो अपने नुकसान की भरपाई नहीं कर पाएगा केदारनाथ धाम की यात्रा में बड़ा हादसा; पहाड़ से अचानक गिरे पत्थर, पैदल मार्ग पर इतने श्रद्धालुओं की मौत, पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू किया अब बार-बार टोल टैक्स भरने की टेंशन खत्म; केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, इतने रुपये में मिलेगा सालभर का FASTag पास, बनेगा कैसे? अब ट्रंप को पीएम मोदी ने सीधे समझा दिया; दो टूक कहा- भारत कभी मध्यस्थता स्वीकार नहीं करता, फोन पर 35 मिनट तक चली बात ट्रंप ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख को प्राइवेट लंच पर बुलाया; व्हाइट हाउस के बंद कमरे में दोनों के बीच बैठक, भारत को आखिर क्या संकेत?

Independence Day Songs: बॉलीवुड के वो आज़ादी के गाने जो आज भी देशभर में भक्ति के लिए गुनगुनाए जाते है, आप भी देखें देशभक्ति के लिए जोश से भरे इन गीतों की Videos

15 August Independence Day patriotic Bollywood Songs

15 August Independence Day patriotic Bollywood Songs

Independence Day Songs: हमारे देश भारत में भक्ति की भावना दिखाने पर अगर लोग आ जाए तो फिर वो चाहे जंग का मैदान हो या क्रिकेट, लोगों की दीवानगी और जोश उमड़ कर बाहर आता है। इस बार हमारे देश में बार 15 अगस्त पर भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। और लोगों में इसका जोश और ख़ुशी बेहद देखने को मिल रही है। इसके अलावा आपको बतादें कि सुरक्षा को लेकर काफी पुख्ता प्रबंद कर दिए गए है और लाल किले तैयारियां मुकम्मल हो चुकी है। देश की आज़ादी को के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने बलिदान भी दिए। जिनकी जीवनियों पर कई फिल्मे भी बनी है। वैसे तो हमारे देश में त्योहार और खास अवसर कोई भी हो बाॅलीवुड से कभी पीछे नहीं रहे है। बॉलीवुड में हर त्योहार के लिए फिल्में और गाने हैं। स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर भारतीय के दिल में एक अलग ही जगह है। स्वतंत्रता दिवस पर लेखकों द्वारा लिखें गए कई गीत है जो सदा बहार बन गए है, और ऐसे पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ कुछ ऐसे गाने सुनने को मिलते है, जो हर किसी में जोश भर दे। आज हम आपके लिए बॉलीवुड फिल्मों के कुछ ऐसे गाने बताएंगे, जिन्हें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खास तौर पर बजाया जाता है। 

ऐ मेरे वतन के लोगों
'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाना जब भी सुना जाता है, भावुक कर देता है। इसे स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने गाया है। यह गाना कवि प्रदीप द्वारा लिखा गया है। यह गाना 1962 में भारत-चीन युद्ध में इस देश के लिए लड़ते हुए शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में लिखा गया था।

ये देश के वीर जवानों का
फिल्म 'नया दौर' का यह गाना आज भी काफी फेमस है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह गाना जरूर सुनाई देता है। इस फिल्म में दिलीप कुमार लीड रोल में नजर आए थे। इस गाने को गायक मोहम्मद रफी और बलबीर ने मिलकर गाया था। वहीं, इस गाने के बोल साहिर लुधियानवी साहब ने लिखे थे।

दिल दिया है जान भी देंगे
दिलीप कुमार की फिल्म 'कर्मा' का 'दिल दिया है जान भी देंगे' टाइटल सॉन्ग है। ये फिल्म 1986 में रिलीज हुई थी। इस गाने को सिंगर मोहम्मद रफी साहब और कविता कृष्णमूर्ति ने मिलकर गाया था। इस गाने को लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने कंपोज किया था।

कर चले हम फिदा
साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म 'हकीकत' का ये गाना बहुत पसंद किया जाता है। इस गाने को मोहम्मद रफी साहब ने अपनी शानदार आवाज में गाया है। यह फिल्म भारत और चीन के युद्ध पर बनी थी।

मेरा रंग दे बसंती चोला
यह गाना अजय देवगन की फिल्म 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' का है। ये फिल्म साल 2002 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज भी ये गाना काफी पॉपुलर है।