"झारखंड: वकील पर छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप, गिरफ्तार"
Lawyer Accused of Raping and Blackmailing Student
Jharkhand News: Lawyer Accused of Raping and Blackmailing Student, झारखंड के पाकुड़ जिले में एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने कानून व्यवस्था और वकीलों की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक वकील पर एलएलबी की छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है।
वकील ने छात्रा के साथ कई बार जबरन गलत काम किया
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, जिले की एक एलएलबी छात्रा ने साहिबगंज कोर्ट में काम करने वाले वकील जोएल मुर्मू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि वकील ने उसे पढ़ाई और करियर में मदद करने का भरोसा दिया और इसी बहाने उसके करीब आया।आरोप है कि वकील ने छात्रा के साथ कई बार जबरन गलत काम किया।
आरोपी वकील गिरफ्तार
इतना ही नहीं, उसने छात्रा का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल भी किया। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए साहिबगंज नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।