हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, प्रदेश में बदलने जा रहा है मौसम
- By Gaurav --
- Thursday, 28 Aug, 2025

Haryana Weather Alert: हरियाणा में आगामी तीन दिनों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 31 अगस्त से प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू होगा।
29 अगस्त को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल और कुरुक्षेत्र में तेज बारिश की संभावना है। 30 अगस्त को अंबाला, यमुनानगर, मेवात और पलवल में तेज बारिश का अलर्ट है।
31 अगस्त को 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं।
बुधवार को फरीदाबाद में हुई तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। एक बाइक सवार पानी भरे गड्ढे में गिरकर डूब गया। बारिश के कारण हरियाणा रोडवेज की बस सेवाएं प्रभावित हुईं। पठानकोट, जम्मू और कटरा के लिए बस सेवाएं बंद कर दी गईं। रेलवे ने 18 ट्रेनें रद्द कर दीं।
सिरसा में घग्गर नदी का तटबंध टूटने से नदी ओवरफ्लो हो गई। मौसम विभाग के अनुसार इस सीजन में प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। यमुनानगर में सबसे अधिक और सिरसा में सबसे कम बारिश हुई है।