Youth Killed in Head-On

ऊना में दर्दनाक सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

undefined

Youth Killed in Head-On

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना अंब उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कलरूही गांव के पास हुई, जहां एक ऑल्टो कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।

मृतक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र गुरलाल निवासी राजपुरा जंसवा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार अपनी मोटरसाइकिल पर मुबारिकपुर से अंब की ओर जा रहा था। इसी दौरान ऊना से चंबा की तरफ जा रही ऑल्टो कार, जिसे अजय कुमार पुत्र धनीराम निवासी चंबा चला रहा था, कलरूही पुल पर पहुंची। पुल के ऊपर दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए, जबकि कार का अगला टायर भी फट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दिनेश कुमार को स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंब के डीएसपी Anil Patial ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।