कानपुर में युवकों को दी तालिबानी सजा, प्राइवेट पार्ट में ईंट बांधकर लटकाया, फायर केन से जलाए बाल
BREAKING
मोबाइल गेम खेलते समय फट गई दिमाग की नस; 22 साल के युवक का ब्लड प्रेशर अचानक 300 पार हुआ, इंटरनल ब्लीडिंग से मौत पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

कानपुर में युवकों को दी तालिबानी सजा, प्राइवेट पार्ट में ईंट बांधकर लटकाया, फायर केन से जलाए बाल

Taliban Punishment in Kanpur

Taliban Punishment in Kanpur

कानपुर : Taliban Punishment in Kanpur: काकादेव कोचिंग मंडी में पढ़ने आए इटावा के एक छात्र से स्थानीय दबंगों ने लेनदेन के विवाद के चलते हैवानियत की हद पार कर दी। छात्र को एक कमरे में बंधक बनाकर निर्वस्त्र करके पीटा गया। आग से तपाया और फिर भी दिल नहीं भरा तो नाजुक अंग में ईंट बांध कर लटका दिया।

दो दिन पुराने इस प्रकरण से जुड़े कई वीडियो रविवार को इंटरनेट पर प्रचलित हुए तो पुलिस को जानकारी हुई। काकादेव पुलिस ने प्रचलित वीडियो के आधार पर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पीड़ित युवक की ओर से कोई तहरीर अब तक पुलिस को नहीं दी गई है।