World Eye Donation Day 2023

World Eye Donation Day 2023 : किसी की अंधेरी दुनिया को हम नेत्रदान से रोशन कर सकते है, क्या आप भी खुद को राज़ी कर सकते है इस महादान के लिए ? 

World Eye Donation Day 2023

World Eye Donation Day 2023

World Eye Donation Day 2023 : हर साल 10 जून को नेत्रदान दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का जिसका उद्देश्य लोगों में नेत्रदान के प्रति जागरूकता को फैलाना। आज हमारे देश में ऐसे कई लोग हैं जो या तो किसी दुर्घटनावश या फिर जन्मजात अंधे हैं। आंखें दान कर हम इनकी जिंदगी में उजाला ला सकते हैं। नेत्रदान, रक्तदान से कम पुण्य का काम नहीं, क्योंकि इस दान से आप किसी की जिंदगी में उजाला ला सकते हैं। आंखें हमारे जिंदा रहने तक तो हमारी जिंदगी रोशन करती ही हैं, मरने के बाद भी ये किसी दूसरे की जिंदगी रोशन कर सकती हैं। तो चलिए नेत्रदान दिवस के इस मौके पर आप इन संदेशों को भेज कर आप अपने जानने वालों को जागरूक कर सकते हैं। 

National Best Friends Day 2023 : "हमारे सुख-दुःख में जो साथ खड़े वहीं हमारा सच्चा दोस्त कहलाता है" बेस्ट फ्रेंड डे पर जानते है इस रिश्ते का खास महत्व 

एक व्यक्ति 4 लोगों को दे सकता है रोशनी (World Eye Donation Day) 
वर्तमान में एक व्यक्ति मृत्यु के पश्चात चार लोगों की अंधेरी जिंदगी में उजाला बिखेर सकता है। पहले दोनों आंखों से दो ही लोगों को कोर्निया मिल पाती थी, लेकिन नई तकनीक आने के बाद से एक आंख से दो कोर्निया प्रत्यारोपित की जा रही है। डी मेक से होने वाला यह प्रत्यारोपण देश के हर बड़े आंखों के अस्पताल में शुरु हो चुका है। इसमें खास बात यह है कि व्यक्ति के मरने के बाद उसकी पूरी आंख नहीं बदली जाती। केवल रोशनी वाली काली पुतली ही ली जाती है। व्यक्ति की मृत्यु के छह घंटे तक ही कार्निया प्रयोग में लाई जा सकती है। आई बैंक एसोसियेशन ऑफ इंडिया के मुताबिक देश में अभी 25 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्हें कार्निया की जरूरत है। अगर उन्हें समय रहते किसी की कोर्निया मिल जाये तो वह प्रकृति की खूबसूरती को देख सकते हैं।

How well has your state performed in eye donations - Rediff.com

नेत्रदान कौन कर सकता है? (World Eye Donation Day) 
दो वर्ष से अधिक आयु का कोई भी बच्चा/व्यक्ति नेत्रदान/आई डोनेट कर सकता है। नेत्रदान के लिए कोई आयु सीमा नहीं होती है। जो लोग चश्मा पहनते हैं, जिनकी मोतियाबिंद की सर्जरी हुई है, मधुमेह है, या उच्च रक्तचाप है, वे भी अपनी आंखें दान कर सकते हैं। आंख के ऊतकों को ट्रांसफर (transfer) करने से पहले, प्राप्तकर्ता को गंभीर संक्रमण के ट्रांसमिशन से बचाने के लिए विस्तृत मेडिकल हिस्ट्री देखी जाती है। इसके अलावा किसी भी सामान्य स्वस्थ व्यक्ति को नेत्रदान का संकल्प लेना चाहिए।

World Eye Donation Day 2020: How to Register for Donating Your Eyes? What's  The Procedure in India? Important Things Donors & Their Family Members Must  Keep in Mind |                                                     </div>
                        <!-- ad area three -->
                        <div class=