Work will start in government offices with the first ray of sun in Punjab

पंजाब में सूरज की पहली किरण के साथ सरकारी कार्यालयों में कामकाज होंगे शुरू

Work will start in government offices with the first ray of sun in Punjab

Work will start in government offices with the first ray of sun in Punjab

Work will start in government offices with the first ray of sun in Punjab- भारत में पंजाब फिर इतिहास रचने की तरफ एक कदम आगे बढ़ रहा है। सुबह से ही जनता के कार्य होने शुरू हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार पंजाब में सरकारी कार्यालय सुबह 7:30 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे। पंजाब सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालय आज यानि 2 मई 2023 से सुबह 7:30 बजे खुल जाएंगे। दरअसल, सीएम भगवंत मान ने सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया है। पंजाब में रविवार को जारी किए गये एक सर्कुलर के अनुसार सभी सरकारी कार्यालय सुबह 7:30 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे। 

यहां बताना यह जरूरी है कि अब प्रदेश के लोगों का काम सुबह से ही होना शुरू हो जाएगा और सरकारी के कार्यालयों के कर्मचारी व अधिकारी दोपहर 2 बजे अपना काम निपटाकर घर पर आराम से लंच कर पाएंगे और परिवार के साथ समय बिता सकेंगे। उल्लेखनीय है कि अभी तक पूरे देश में सुबह का समय किसी भी राज्य सरकार द्वारा नहीं किया गया है। पंजाब पहला प्रदेश है जहां पर सरकारी कार्यालयों के सुबह का समय हिदायत किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी सुबह अपने कार्यालय में पहुंचकर पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी देंगे। इधर कर्मचारियों का भी कहना है कि अब उनको अपने घरेलू काम करने के लिए काफी समय मिल जाएगा।

सीएम मान ने जानकारी दी है कि, पंजाब सरकार के तहत आने वाले सभी सरकारी दफ्तरों का समय 2 मई से सुबह साढ़े 7 बजे से होगा। जबकि दोपहर 2 बजे छुट्टी होगी। यानि सुबह साढ़े 7 बजे दफ्तर खुलेंगे और दोपहर 2 बजे बंद होंगे। सीएम मान ने बताया कि, 15 जुलाई तक यही समय लागू रहेगा।

लोगों के काम भी कम गर्मी में हो जाएंगे

सीएम मान ने कहा कि, पंजाब के आम लोगों के लिए भी यह एक बड़ा फैसला है। देश में पहली बार ऐसा फैसला लागू हो रहा है। मान ने कहा कि, सुबह जल्दी दफ्तरों के खुलने से लोगों के काम भी कम गर्मी भी हो जाएंगे। क्योंकि मई-जून में काफी गर्मी होगी और ऐसे में दोपहर दो बजे से गर्मी तेज होने लगती है। इसलिए जब दफ्तर सुबह जल्दी सा?े 7 बजे खुल जाएंगे तो लोग अपने काम गर्मी बढऩे से पहले करा सकते हैं। साथ ही नौकरी करने वाले लोग दोपहर बाद अपनी दिहाड़ी भी लगा सकते हैं। उनकी दिहाड़ी बर्बाद नहीं होगी।

घर में बच्चों के साथ समय बिता सकेंगे मुलाजिम

सीएम मान ने कहा कि, यह फैसला सरकारी मुलाजिमों के साथ भी बातचीत करके लिया गया है। इस फैसले से उन्हें भी अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दोपहर दो बजे के बाद बच्चे भी स्कूल से घर आ जाते हैं। मान ने कहा कि, सरकारी मुलाजिमों को कहीं कोई कार्यक्रम में या कहीं घूमने जाना है तो भी वह इस समय में अब ब?े आराम से जा सकते हैं।