वैश्विक स्तर पर मजबूत होगा नारी सशक्तिकरण अभियान, G20 से अमेरिका भी भारत की इस पहल के साथ
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

वैश्विक स्तर पर मजबूत होगा नारी सशक्तिकरण अभियान, G20 से अमेरिका भी भारत की इस पहल के साथ

G20 Summit

G20 Summit

वॉशिंगटन। G20 Summit: वैश्विक महिला मुद्दों के लिए अमेरिका की राजदूत डॉ. गीता राव गुप्ता जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने और अपने भारतीय समकक्षों से मुलाकात करने के लिए एक अगस्त से आठ अगस्त तक भारत की यात्रा पर हैं।

भारतवंशी गीता राव की यात्रा का मकसद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की दुनियाभर में लैंगिक समानता नीति संबंधी प्राथमिकताओं को सामने लाना और उन्हें बढ़ावा देना है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक,

गीता राव ने गुजरात से यात्रा की शुरुआत की, जहां पर वह महिलाओं के आर्थिक प्रतिनिधित्व के सशक्तिकरण और प्रगति सम्मेलन में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी।

कब समाप्त होगी गीता राव की यात्रा?

बयान के मुताबिक,

वह महिला सशक्तिकरण पर जी-20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगी। भारत की उनकी यात्रा आठ अगस्त को समाप्त होगी और इस दौरान वह मुंबई और बेंगलुरु में रुकेंगी।

गीता राव महिलाओं संबंधी वैश्विक मामलों पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की चौथी राजदूत हैं और वह इस पद पर काबिज हेाने वाली पहली अश्वेत महिला हैं। वह पांच-छह अगस्त को मुंबई में रहेंगी, जहां वह निजी क्षेत्र एवं नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण वार्ता करेंगी।

बेंगलुरु भी जाएंगी गीता राव

गीता राव मुंबई के बाद बेंगलुरु जाएंगी। उनके साथ दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिकी उप सहायक मंत्री नैन्सी इज्जो जैक्सन भी होंगी। गीता राव सात अगस्त को वीकनेक्ट अंतरराष्ट्रीय एशिया प्रशांत सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

यह पढ़ें:

ईरान में भीषण गर्मी के कारण दो दिन के लिए सभी सार्वजनिक और निजी संस्थानों में छुट्टी

अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय इंजीनियर को इस वजह से गंवानी पड़ी अपनी नौकरी, जानें वजह 

इंसान से 'कुत्ता' बना शख्स; 12 लाख खर्च किए, बोला- सपना था कुत्ता बनू, VIDEO देख सन्न रह जाएंगे आप