Woman 'murders' husband with help of minor son
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

महिला ने नाबालिग बेटे की मदद से पति की 'हत्या' की

Woman 'murders' husband with help of minor son

Woman 'murders' husband with help of minor son

Woman 'murders' husband with help of minor son- ओडिशा के भद्रक जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने नाबालिग बेटे की मदद से कथित तौर पर चाकू मारकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुरेश कुमार महला के रूप में हुई है। यह घटना भद्रक ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनितिया पंचायत के महला साही की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पारिवारिक विवाद में सुरेश की पत्नी संजुलता और नाबालिग बेटे ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरेश दर्द से चिल्लाता हुआ अपने घर से बाहर निकला और फिर सड़क पर गिर गया। जहां कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। 

बाद में ग्रामीणों ने महिला और उसके बेटे को पेड़ से बांधकर उनकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव के कब्जे में लिया और संजुलता तथा उसके नाबालिग बेटे को हिरासत में ले लिया।

घटना में आरोपी महिला संजुलता महला और उसका नाबालिग बेटा भी घायल हो गए। एक अधिकारी ने कहा कि दोनों का इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के पीछे का सही कारण मां-बेटे से पूछताछ के बाद पता चलेगा।