मोबाइल ने जिंदगी की क्या हालत बना दी, इस महिला ने अपने मासूम बच्चे को... VIDEO

मोबाइल ने जिंदगी की क्या हालत बना दी, इस महिला ने अपने मासूम बच्चे को... VIDEO

Woman forgot her child due to mobile video viral

Woman forgot her child due to mobile video viral

टेक्नोलॉजी अगर फायदे के लिए विकसित हुई है तो इससे नुकसान भी संभव है| टेक्नोलॉजी का उपयोग अगर दुरुस्त तरीके से किया जाए तो तो ठीक, नहीं तो इसके असर से आप अपनी हालत भी बिगाड़ सकते हैं| बात मोबाइल की करते हैं| आजकल जहां तक सभी लोगों के पास मोबाइल मौजूद है| घर में एक नहीं दो-दो तीन-तीन मोबाइल हैं| मां-बाप का अलग, बच्चे का अलग| तो देखने में क्या आता है कि लोग अब मोबाइल के लती हो चुके हैं| वह थोड़ी देर भी बिन मोबाइल के नहीं रह सकते| इसके आलावा कई मामले ऐसे भी सामने आते हैं कि लोग मोबाइल की लत में बीमार भी हो गए हैं| खासकर ऐसा बच्चों के साथ हुआ है| लेकिन मोबाइल की यह लत छूटती नहीं|

दरअसल, हम इसका सदुपयोग तो कम करते हैं, बेवजह ज्यादा चलाते रहते हैं| वहीं, मोबाइल के चलते कई घटनायें भी हो चुकी हैं और इसके अलावा ख़ास बात यह है कि कभी-कभी मोबाइल पर ध्यान होने के चलते हमारा काम भी बिगड़ जाता है| इसके साथ ही मोबाइल के चक्कर में दिमाग किस कदर भंग हो जाता है यह आप इस वीडियो में बखूबी देखिये| दंग रह जायेंगे आप|

इस महिला ने अपने मासूम बच्चे को ही भुला दिया ....

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है| वीडियो में दिखता है कि एक महिला बेड पर बैठी हुई है और मोबाइल में व्यस्त है| महिला ने अपने उलटे हाथ से अपने मासूम बच्चे को भी संभाल रखा है| इसके अलावा महिला अपने पैर से बच्चे के वॉकर को भी चला रही है| दरअसल, महिला फ़ोन में इतना ज्यादा ध्यान लगाए हुए हैं कि उसे पता ही नहीं है कि उसका बच्चा उसके हाथ में है और वह वॉकर चलाये जा रही है|

फिर क्या होता है?

वीडियो में आप आगे देखेंगे कि मोबाइल चलाते-चलाते महिला की नजर अचानक से वॉकर पर जाती है और वह देखती है कि उसमें उसका बच्चा ही नहीं है| महिला को यह पता ही नहीं चल रहा है कि बच्चा उसने अपने उलटे हाथ से पकड़ रखा है| बरहाल, महिला वॉकर में बच्चे को न देख घबरा जाती है और एकदम भाग-भागकर पूरे घर में बच्चे को ढूढ़ने लगती है| इसी बीच अचानक उसकी नजर अपने हाथ पर जाती है और तब उसे समझ आता है कि बच्चा तो उसके हाथ में ही है| फिलहाल, यह देख महिला खुश हो जाती है और अपने बच्चे को चूमने लगती है|

लोग दंग क्योंकि बच्चा कौन भूलता है?

मोबाइल के चक्कर में अक्सर कई लोगों के साथ भूलने वाला काम हुआ होगा और होता है| मोबाइल के चलते लोग चीजें भूल जाते हैं लेकिन इतना बड़ा बच्चा कौन भूलता है? फिलहाल, लोग हैरान हैं| बतादें कि, वीडियो को IPS ऑफिसर दीपांशु काबरा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है| इसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन में लिखा, ‘अब तक चश्मा, रुमाल, बटुआ, चाबी ही रखकर भूल जाते थे पर अब तो मोबाइल फोन के चक्कर में बच्चे भी…’

इस हेडलाइन पर क्लिक कर वीडियो देखें-  अब तक चश्मा, रुमाल, बटुआ, चाबी ही रखकर भूल जाते थे पर अब तो बच्चे भी...