क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, क्या है इसका इतिहास- जानें थीम से लेकर ये रोचक बातें

क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, क्या है इसका इतिहास- जानें थीम से लेकर ये रोचक बातें | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार कब मनाया गया

क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, क्या है इसका इतिहास- जानें थीम से लेकर ये रोचक बातें

नई दिल्लीI महिलाओं के योगदान की वैसे तो हर दिन ही सराहना की जानी चाहिए लेकिन फिर भी उनके योगदान और सम्मान में एक खास दिन निर्धारित किया गया है, वो है 8 मार्च का दिन। जिसे पूरी दुनिया सेलिब्रेट करती है। लेकिन आखिर क्या वजह थी इस दिन के शुरुआत की और किसने की थी इसकी पहल, जानेंगे आज इसी के बारे में इस लेख में।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की मनाने का विचार एक मज़दूर आंदोलन से उत्पन्न हुआ था। साल 1908 में जब 15 हज़ार महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में रैली निकाली थी जिसकी मांग थी नौकरी के घंटे कम करना, काम के हिसाब से वेतन देना और साथ ही मतदान का भी अधिकार। इस घटना के ठीक एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमरीका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया। साल 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्ज़रलैंड में सबसे पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। 1975 में वुमन्स डे को ऑफिशियली मान्यता उस वक्त दी गई थी जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे वार्षिक तौर पर एक विशेष थीम के साथ मनाना शुरू किया था। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पहली थीम थी 'सेलीब्रेटिंग द पास्ट, प्लानिंग फ़ॉर द फ्यूचर.'

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम

इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम ‘जेंडर इक्वैलिटी फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो’ यानी एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता है।  

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य

महिला दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य है महिलाओं को हर वो अधिकार प्रदान किए जाए जो एक सामान्य नागरिक को दिए जाते हैं। भेदभाव ही उनके पीछे रहने की सबसे बड़ी वजह है।

ऐसे किया जाता है इस दिन को सेलिब्रेट

कई देशों जैसे रूस, बेलरूस, युगांडा, अफगानिस्तान-क्यूबा, वियतनाम, यूक्रेन और कंबोडिया में इस दिन छुट्टी होती है। चीन में ज़्यादातर दफ़्तरों में महिलाओं को आधे दिन की छुट्टी दी जाती है। वहीं अमरीका में मार्च का महीना 'विमेन्स हिस्ट्री मंथ' के तौर पर मनाया जाता है.

यह पढ़ें: चंडीगढ़ न्यायिक अकादमी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

यह पढ़ें: आंध्रप्रदेश सीमा स्थितअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में निःशुल्क शिविर ।