Who Will Be Bihar New CM: बिहार का नया CM कौन? केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

बिहार का नया CM कौन? केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, BJP ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया, नीतीश सांसद हुए

Who Will Be Bihar New CM

Who Will Be Bihar New CM, BJP Appoint Shivraj Singh Chouhan As Observer

Who Will Be Bihar New CM: बिहार की राजनीति एक बार फिर करवट ले रही है। बिहार के 'सुशासन बाबू' कह जाने वाले CM नीतीश कुमार बिहार की कमान छोड़ रहे हैं। 20 साल से अधिक समय तक बिहार की राजनीति और सत्ता की धुरी बने रहे नीतीश कुमार ने CM की कुर्सी से ज्यादा संसद के उच्च सदन राज्यसभा में जाने की दिलचस्पी दिखाई है। नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा मेंबर के तौर पर शपथ ली थी। अब राज्यसभा सांसद बनने के बाद नीतीश CM पद से इस्तीफा देंगे। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार 14 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

बिहार के नए CM को लेकर कवायद तेज

इधर बिहार के नए CM को लेकर कवायद तेज हो गई है। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बड़ी ज़िम्मेदारी देते हुए बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक (Observer) नियुक्त किया है। वह 14 अप्रैल को पटना का दौरा करेंगे। पर्यवेक्षक की ज़िम्मेदारी मिलने पर शिवराज ने कहा, "मैं तो एक कार्यकर्ता हूं और एक कार्यकर्ता के नाते जो भी काम मिलता है, उसे पूरी ईमानदारी और प्रमाणिकता के साथ करना ये मेरा कर्तव्य है. जो भी दायित्व पार्टी देती है मैं उसे पूर्ण करता हूं। मैं 14 तारीख को बिहार जाऊंगा।"

BJP Appoint Shivraj Singh Chouhan As Observer

बिहार में इस बार BJP का CM!

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बार बीजेपी अपने खेमे से किसी चेहरे को सीएम बनाएगी। अगर ऐसा होता है तो बिहार को पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री मिलेगा। चर्चा यह भी है कि उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ये पद दिया जा सकता है। बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को जो ज़िम्मेदारी सौंपी है, उसमें विधायक दल के नेता के चुनाव के साथ-साथ बिहार में नए मुख्यमंत्री और आगामी सरकार के गठन की प्रक्रिया की बड़ी रणनीतिक तस्वीर छिपी हुई है. हालांकि, JD(U) खेमे की तरफ से सीएम पद अपने पास ही रखने की बात होती रही है।

CM नीतीश के बेटे निशांत कुमार JDU में शामिल; कभी राजनीतिक चकाचौंध पसंद नहीं की, जॉइनिंग पर बोले- मेरे पापा पर विश्वास रखना

नीतीश कुमार कब-कब बने बिहार के CM?

नीतीश कुमार सबसे पहले मार्च 2000 में हुए चुनाव के बाद करीब 7 दिन के लिए बिहार के सीएम बने थे। उस वक्त नीतीश कुमार की सरकार बहुमत हासिल न कर पाने के कारण गिर गई। फिर नवम्बर 2005 में चुनाव के बाद नीतीश कुमार दूसरी बार बिहार के सीएम बने। इस दौरान नीतीश कुमार ने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया। वहीं नवम्बर 2010 में चुनाव के बाद नीतीश कुमार ने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली और लगभग 3.5 साल के लिए बिहार के सीएम रहे। इसके बाद बिहार में राष्ट्रपति शासन लगा।

वहीं फरवरी 2015 में नीतीश कुमार ने मांझी को हटाकर चौथी बार सीएम पद की शपथ ली और करीब 9 महीना बिहार के सीएम रहे। जबकि नवम्बर 2015 में हुए चुनाव बाद पाँचवीं बार नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली और 1.8 साल तक बिहार के सीएम रहे। वहीं जुलाई 2017 में फिर से नीतीश कुमार पलटे और छठी बार सीएम पद की शपथ ली और इस दौरान 3.4 साल के लिए बिहार के सीएम रहे। इसके बाद आगे भी नीतीश के सीएम बनने का सिलसिला जारी रहा.

नवम्बर 2020 में हुए चुनाव के बाद नीतीश कुमार ने 7वीं बार सीएम पद की शपथ ली और लगभग 19 महीने बिहार के सीएम रहे। क्योंकि अगस्त 2022 में बीजेपी का साथ छोड़ने और RJD के साथ जाने के बाद नीतीश कुमार ने 8वीं बार सीएम पद की शपथ ली और करीब 1.5 महीना बिहार के सीएम रहे। इसके बाद जनवरी 2024 में फिर से बीजेपी के साथ आकर 9वीं बार नीतीश कुमार बिहार के सीएम बने। वहीं 2025 विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश ने 20 नवंबर को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

CM का बेटा कहीं पैदल, कहीं ई-रिक्शा से जा रहा; कोई VIP तामझाम नहीं, वृंदावन में नीतीश कुमार के निशांत की सादगी देख लोग हैरान!

केंद्र में मंत्री रहे नीतीश कुमार

ज्ञात रहे कि जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। नीतीश ने मार्च 1998 से अगस्त 1999 और फिर मार्च 2001 से मई 2004 तक पूर्व अटल बिहारी बाजपाई की सरकार में रेल मंत्रालय संभाला और बतौर रेल मंत्री रेलवे व्यवस्था में कई अहम बदलाव किए। रेल मंत्री रहने के अलावा नीतीश केंद्रीय परिवहन मंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भी रहे। नीतीश कुमार की गिनती देश के ऐसे नेताओं में की जाती रही है जो पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए मजबूरी रहे हैं। यानि चाहें सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, दोनों खेमों ने नीतीश कुमार को अपने पाले में रखने की कोशिश की है। इसीलिए नीतीश कुमार के बारे में एक स्लोगन भी खूब चर्चा में रहता है कि ''नीतीश सबके हैं''