When is 2023 Year's Last Solar Eclipse and Lunar Eclipse in October; what are precaution to follow

इस लेख में विस्तार से जानें साल 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण और चन्द्र ग्रहण कब होगा और भारत में कितने बजे दिखाई देगा ?

Solar Eclipse Lunar Eclipse in October 2023

When is 2023 Year's Last Solar Eclipse and Lunar Eclipse in October; what are precaution to follow

Solar Eclipse, Lunar Eclipse in October 2023: हिंदू पंचांग की गणना के मुताबिक साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण साल 2023 का आखिरी सूर्य और चंद्र ग्रहण जल्दी ही लगने वाले है। इसके लिए लोग पहले सी तैयारी करने लग गए है। आपको बतादें कि ये ग्रहण साल का दूसरा व आखिरी सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर 2023, शनिवार को लगने जा रहा है। इस दिन सर्वपितृ अमावस्या भी है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण की घटना को महत्वपूर्ण खगोलीय घटना मानी गई है।

पितृ पक्ष के दौरान भूलकर भी नहीं करने चाहिए ऐसे काम, हो सकता है भारी नुकसान

ग्रहण का वैज्ञानिक के साथ धार्मिक महत्व भी है। साल का आखिरी सूर्यग्रहण वलयाकार होगा। ग्रहण को लेकर लोगों के मन में सवाल है कि क्या इस ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा, सूतक काल मान्य होगा या नहीं या फिर कौन-सी राशियां प्रभावित होंगी। इतना ही नहीं, ऐसा भी माना जाता है कि ग्रहण की अवधि में पूजा, मांगलिक कार्य, भोजन बनाना-खाना, गर्भवती महिलाओं का घर से बाहर निकलने की मनाही होती है। अब सवाल है कि अक्टूबर में किन-किन तरीख में सूर्य और चंद्र ग्रहण लग रहा है? लेख में आगे पढ़ते है इसके बारे में विस्तार से.... 

साल 2023 के सूर्य ग्रहण
ज्योतिष गणना के हिसाब से साल 2023 में पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023, गुरुवार को लगा था। भारतीय समय अनुसार यह सुबह 7:04 से प्रारंभ होकर दोपहर 12:29 पर समाप्त हुआ था।  हालांकि, यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आने से सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं हुआ था। वहीं, अब साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023, शनिवार के दिन पड़ेगा। यह रात 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और रात 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। यह ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में होगा। यह ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका, अंटार्कटिका में दिखाई देगा।  यह ग्रहण भी भारत से दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा. हालांकि, यदि आप चाहें तो एहतियात के तौर पर कुछ सावधानी कर सकते हैं। 

साल 2023 के चंद्र ग्रहण
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, साल 2023 में पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 शुक्रवार के दिन लगा था। भारतीय समय के अनुसार यह रात 8:45 से प्रारंभ होकर देर रात 1:00 बजे समाप्त हुआ था। यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर आने के कारण सूतक काल 9 घंटे पहले ही प्रारंभ हो गया था। वहीं, अब साल का दूसरा व अंतिम चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 रविवार के दिन लगेगा। यह ग्रहण रात 1:06 से प्रारंभ होगा और 2:22 पर यह समाप्त हो जाएगा। यह चंद्र ग्रहण एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। पहले चंद्र ग्रहण की तरह यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, जिससे सूतक काल मान्य होगा। इस दौरान सावधानी बरतनी जरूरी है। 

भारत में सूतक काल मान्य नहीं
धार्मिक नजरिए के लिहाज से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है और ग्रहण के लगने से पहले ही सूतक काल मान्य होता है। सूतक काल लगने पर किसी भी तरह का शुभ कार्य और पूजा-अनुष्ठान करना वर्जित होता है। सूर्य ग्रहण लगने पर ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल मान्य होता है वहीं चंद्र ग्रहण लगने पर सूतक काल 9 घंटे पहले मान्य होता है। चूंकि भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस दिन सामान्य दिनचर्या में कामकाज किया जा सकता है। 

किस राशि में लगेगा सूर्यग्रहण 
साल का दूसरा व आखिरी सूर्यग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। ग्रहण काल में कुछ राशियों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। ग्रहण की अवधि में मेष, कर्क, तुला और मकर राशि वालों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।